रांची : छठ महापर्व पर कला एवं संस्कृति विभाग, झारखंड सरकार की ओर से शहर के प्रमुख तालाब घाटों पर संध्या और प्रातः अर्घ्य के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसी क्रम में महाराजा तालाब, रातू में झारखंड की प्रतिष्ठित कलाकार डॉ मृणालिनी अखौरी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही. उन्होंने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें और भगवान सूर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की. इनमें ‘कांच ही बांस के बहंगिया’, ‘उगी हो सूरज देव’, ‘केलवा के पात पर’ और ‘काट के कोठारिया हो दीनानाथ’ प्रमुख रहे. उन्होंने अपने नये एल्बम का गीत ‘महिमा बा राउर अपार छठी मैया’ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. उनके साथ कीबोर्ड पर दीपक कुमार, तबले पर जाहिद खान और ऑक्टोपैड पर अतनु चटर्जी ने संगत की. कोरस में बसंत शर्मा, ऋषभ राज और राधा शर्मा शामिल रहे. बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की.
Breaking
- गिरिडीह में नगर निगम की व्यवस्था की सारी हदें पार, तीन शव वाहन होने के बावजूद सफाईकर्मी का शव कचरा गाड़ी से पहुंचाया गया अस्पताल
- बिहार NDA में ‘ऑल इज वेल’!
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लुगू बुरु महोत्सव का न्योता, 22 नवंबर से बोकारो में होगा आयोजन
- खरकई पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया
- गिरिडीह कॉलेज में संथाली से MA की पढ़ाई शुरू करने की मांग पर तीन दिनों से तालाबंदी…
- कुहासा और बारिश ने रोकी विमानों की रफ्तार, रांची एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द, एक कोलकाता डायवर्ट
- गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, सभी जिलों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
- 13 साल से काम कर रहे 72 विस्थापित युवकों को हटाने की तैयारी, रोजगार छिनने के अल्टीमेटम पर भेल गेस्ट हाउस के बाहर धरना
- विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने हेसातु में सोलर हाईमास्ट लाइट का किया उद्घाटन, गार्डवाल और पेवर ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास
- हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, खराब मौसम के कारण रांची से आने-जाने वाली 14 फ्लाइट्स रद्द
- 348 करोड़ बकाया पर जेबीवीएनएल की बड़ी कार्रवाई, एचईसी की बिजली काटी
Saturday, November 21


