हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया और पूरे जेल की जबरदस्त जांच की. हजारीबाग डीसी और एसपी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण के दौरान केंदीय कारा से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुए हुआ. जेल अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के दल ने जेल के विभिन्न सेल्स के साथ जेल कैंपस के अस्पताल, कैंटीन और पार्किंग आदि का भी निरीक्षण किया।
