Thursday, October 15

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चलती बस में हुई यह वारदात कुछ साल पहले हुए चर्चित निर्भया कांड की याद दिलाती है, जिसमें भी एक चलती बस में युवती के साथ बर्बरता के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है और जांच के तहत बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

नोएडा जाते समय हुई गलती से मुलाकात

पुलिस के अनुसार पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है और उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि परिवार से मनमुटाव के बाद वह बिना बताए घर से निकल गई थी और अपने कजिन से मिलने नोएडा जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई, जहां एक खाली स्लीपर बस पहुंची। चालक और परिचालक ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बिठा लिया।

बस में हुई वारदात, धमकाकर छोड़ा

पुलिस के मुताबिक बस चलने के कुछ देर बाद ही कंडक्टर ने छात्रा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात दोनों आरोपी छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद वह तुरंत पास के थाने पहुंची।

47 किलोमीटर का सफर, पर्दों के पीछे छिपी वारदात

जांच में सामने आया कि बस मरम्मत कराकर सूरजपुर से तिमारपुर लौट रही थी, तभी परी चौक पर छात्रा मिली। बस ने करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया, और खिड़कियों पर लगे पर्दों के कारण बाहर से कोई घटना नहीं देख पाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर बस पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़े –  कहीं आपके यहां भी तो नहीं हो रही तेज बारिश? झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share.
Next Story
अंतिम संस्कार से लौट रहे थे तीन ग्रामीण, उफनती कुइली नदी में बहे, एक का शव बरामद, दो अभी भी लापता
Exit mobile version