रांची के रातू थाना क्षेत्र में जमीन दलालों की जमकर पिटाई, कब्जा करने पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने खदेड़ा रांची : के रातू थाना क्षेत्र में जमीन दलालों की जमकर पिटाई हुई. जमीन कब्जा करने के लिए पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने खदेड़ा। इस दौरान 2 जमीन दलाल ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए और ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि कुछ जमीन दलाल डैम के सरकारी जमीन को कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे थे। पैर हांथ बांधकर पिटाई का वीडियो भी सामने आया। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद रातू थाना को सूचना दी…
Author: Jharkhand Digital
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को ED ने अपने शिकंजे में लि या है। मनी लॉन्ड्रिंग के इल्जाम में ED ने दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश गोप फिलहाल जेल में बंद है। ईडी ने उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि दिनेश गोप झारखंड के कुख्यात उग्रवादी संगठन PLFI का सरगना है। करीब दस साल पहले तक इस संगठन का रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा के कई इलाकों में वर्चस्व था। संगठन लेवी वसूली और हत्या जैसी घटनाओं…
झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी की खबर सामने आई है। लंबे समय से फरार और मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को झारखंड ATS की टीम 23 अगस्त को अजरबैजान से झारखंड ला रही है। ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना। रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अजरबैजान में गिरफ्तारी मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना में दर्ज कांड संख्या 175/22 के आधार पर झारखंड ATS ने कार्रवाई शुरू की थी। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई और इंटरपोल के जरिए…
चाईबासा के सोनुआ थानाक्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को अपहरण कर ले जा रहे थे बदमाश, गाड़ी से कूदकर भागी दोनों लड़कियां, स्थानीय मुखिया ने दोनों को पहुंचाया थाना, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन। चाईबासा के सोनुआ थानाक्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को अपहरण करने की घटना सामने आई है। बीती रात को दोनों नाबालिग लड़कियां अपने घर के पास शौच करने गई थी, इस दौरान बदमाश दोनों को उठाकर अपहरण कर छोटा हाथी वाहन से ले गए। बदमाश एक छोटा हाथी वाहन से दोनों लड़कियों को बैठाए थे और दूसरे वाहन में अपहरण करने वाले बदमाश बैठे…
लावारिस कार से भारी मात्रा में कैश बरामद.. लावारिस जाइलो गाड़ी से भारी मात्रा में नगद रूपये बरामद दिनांक 19.08.2025 को रात्रि 20:35 बजे पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग का संदिग्ध जाइलो वाहन डालटनगंज से पांकी की ओर जा रहा है। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी पांकी राजेश रंजन द्वारा सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में ग्राम तेतराई बलियारी मोड़ के पास उक्त संदिग्ध लाल रंग की जाइलो गाड़ी (रजि. सं.– CG14B-5999) खड़ी पाई गई। आसपास पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने बताया…
हजारीबाग। रांची-पटना मार्ग के फोर लेन के पास कई होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़ मामले में एसपी अंजनी अंजन ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही 16 रजिस्टर, एक लैपटॉप, 19 मोबाइल, पांच डीबीआर, 41 हजार पांच सौ डायरी, एक स्विफ्ट डिजायर कार, 43 पीस कंडोम बरामद किया गया। वहीं एक लड़का 1120 रुपये में एक कमरा बुक किया था। एसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए होटल संचालको में अजय कुमार, धीरज कुमार, शिशु कुमार, नवीन कुमार, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार, अंशु कुमार, युवराज…
बोकारो प्रदर्शनकारियों ओर पुलिस के बीच झड़प ,थाना प्रभारी मनीष कुमार का सिर फटा सड़क जाम हटाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसमें सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार का सिर फट गया. जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. झारखंड शोषण मुक्ति उलगुलान मंच पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड स्थित इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन कर रहा था. थाना प्रभारी लगातार उन्हें बातचीत के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. ग्रामीणों ने अलकुशा मोड़ को…
झारखंड कैडर के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है. कुलदीप द्विवेदी झारखंड के कई जिलों सहित एसएसपी रांची के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं. अधिसूचना जारी झारखंड कैडर के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार सीबीआई के डीआईजी के रूप में कार्यरत कुलदीप द्विवेदी (आईपीएस) को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. कुलदीप द्विवेदी झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनका कार्यकाल 17 जनवरी, 2026 तक रहेगा, जब…
डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड के द्वारा पूर्व में दिनांक-10.06.2025 को नक्सल उन्मूलन संबंधित समीक्षा बैठक के क्रम में दिए गये निर्देशों के अनुपालन के संबंध में आज दिनांक-19.08.2025 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा के क्रम में पलामू क्षेत्र में सक्रिय माओवादी एवं Splinter Groups के विरूद्ध अभियान तेज करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षकों द्वारा इस साल में अभी तक जेल से बाहर जमानत पर छूटे सभी नक्सली एवं उनके सहयोगियों का सत्यापन के संबंध में जानकारी दी गयी जिस पर उन सभी का नियमित रूप से निगरानी करने हेतु…
हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया और पूरे जेल की जबरदस्त जांच की. हजारीबाग डीसी और एसपी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण के दौरान केंदीय कारा से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुए हुआ. जेल अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के दल ने जेल के विभिन्न सेल्स के साथ जेल कैंपस के अस्पताल, कैंटीन और पार्किंग आदि का भी निरीक्षण किया।
