देवघर। साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं।

एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पालाजोरी थाना क्षेत्र के तुरी पहाड़ी में छापेमारी समीर अंसारी तथा नीरज कुमार दास को गिरफ्तार किया गया।


