Friday, October 23

रांची : फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को राँची भिखारिएट कैथोलिक सभा के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें राँची भिखारिएट के विभिन्न पैरिशों से लगभग 5,000 लोग शामिल हुए।

रैली शाम 5 बजे डँगराटोली चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुँचा। प्रतिभागियों ने हाथों में कैंडल लेकर हमले की निंदा की और अज्ञात हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग की।

सभा ने प्रशासन और पुलिस से घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच, दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी, फादर बेनेडिक्ट बारला की सुरक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

सभा ने कहा कि मार्च किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि हिंसा के विरोध, न्याय की माँग और समाज में शांति एवं सुरक्षा की स्थापना के लिए आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों 20 अक्टूबर 2026 को खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला हुई थी।

Share.
Next Story
बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी के मामले में ED की कार्रवाई, रांची के माइकल तिर्की और पत्नी की करोड़ों की संपत्ति जब्त
Exit mobile version