रांची में कांग्रेस के दो नेताओं के फोन से अचानक 48 हजार रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के WhatsApp से उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजे जा रहे थे और पैसे भेजने के लिए QR कोड भी शेयर किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद दोनों नेताओं ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत की।

झारखंड डिजिटल की टीम ने जब इस मामले में कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता ‘छोटू’ और सुनील सिंह से बात की तो दोनों ने बताया कि अचानक उनके फोन ने काम करना बंद कर दिया था। इसी दौरान उनके नंबर से 48 हजार रुपये की मांग वाले मैसेज भेजे जाने लगे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों नेता साइबर थाना पहुंचे। साइबर एक्सपर्ट ने कुछ देर की कोशिश के बाद दोनों फोन को ठीक कर दिया। हालांकि, फोन के साथ यह हरकत किसने की और 48 हजार रुपये की मांग के पीछे कौन था, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
WhatsApp यूजर्स रहें सावधान
यह मामला WhatsApp यूजर्स के लिए भी एक चेतावनी है। अगर किसी परिचित के नंबर से अचानक पैसे मांगने का मैसेज या QR कोड आए तो बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें। पहले संबंधित व्यक्ति को फोन कर पूरे मामले की जानकारी जरूर लें।
क्योंकि साइबर अपराधी आपके भरोसेमंद संपर्क के WhatsApp का इस्तेमाल कर आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं।
इसे भी पढ़े – JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: डर गया टाइगर? सोशल मीडिया से ‘टाइगर’ और ‘क्रांति’ गायब


