Wednesday, September 9

शादी का नाम सुनते ही जेहन में दूल्हा-दुल्हन, रीति-रिवाज, फूड और डांस की तस्वीर उभरती है, लेकिन अब एक नया ट्रेंड सामने आया है जिसमें शादी जैसा माहौल तो होता है, मगर न कोई दूल्हा होता है और न कोई दुल्हन। इसे ‘फेक वेडिंग’ कहा जा रहा है और यह ट्रेंड खासतौर पर जेन-जी के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

क्या है फेक वेडिंग?

फेक वेडिंग असल में एक थीम बेस्ड इवेंट है, जिसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वेन्यू पर पहुंचते ही असली शादी जैसा एहसास होता है। यहां संगीत, डांस और शादियों जैसा ही भव्य खाना परोसा जाता है, लेकिन इसमें रिश्तेदार नहीं बल्कि अलग-अलग बैकग्राउंड से आए अनजान लोग शामिल होते हैं। इसका मकसद सिर्फ एंटरटेनमेंट और एंजॉयमेंट होता है।

क्यों बढ़ रही है लोकप्रियता?

इस ट्रेंड के पॉपुलर होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें किसी तरह का परिवार या रिश्तेदारों का दबाव नहीं होता, जिससे लोग बेफिक्र होकर एंजॉय कर पाते हैं। खासकर वे लोग जो घर से दूर रहते हैं, उनके लिए यह एक सुविधाजनक विकल्प बन गया है। अच्छे कपड़े पहनने, डांस करने और रील्स बनाने के शौकीनों के लिए भी यह इवेंट खास आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

बड़ा बिजनेस मॉडल भी बना

यह ट्रेंड सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब एक बिजनेस के रूप में भी उभर रहा है। कई आयोजक इन इवेंट्स को व्यवस्थित रूप से ऑर्गेनाइज कर रहे हैं, जिनमें शामिल होने के लिए लोगों से टिकट फीस ली जाती है।

कैसे लें हिस्सा?

इन इवेंट्स में शामिल होने के लिए किसी पारंपरिक इनविटेशन की जरूरत नहीं होती, बल्कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए टिकट बुक करना होता है। इनमें संगीत नाइट से लेकर कन्फेशन वॉल जैसी एक्टिविटीज भी शामिल होती हैं। ज्यादातर आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु होना जरूरी रखा गया है।

इसे भी पढ़े – बैंक में दर्ज पुराना नंबर अगर बंद हो जाए तो टेंशन न लें ? ऐसे बदलें फोन नंबर

 

Share.
Next Story
First AC में खुला शराब तस्करी का खेल, कौन है नेहा ? दरभंगा से क्या है कनेक्शन ?
Exit mobile version