Saturday, October 24

धनबाद: झरिया के सिंह नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला लोड हाइवा की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने झरिया-शिमलाबहाल मुख्य सड़क जाम कर दी और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे।

घटना शुक्रवार को झरिया के कतरास मोड़ स्थित सिंह नगर की है। जानकारी के अनुसार, ऊपर राजबाड़ी रोड से निकला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस तेजन सिंह तालाब पहुंचा था। इसी दौरान राजापुर कोलियरी से कोयला लोड कर शिमलाबहाल रेलवे साइडिंग जा रहा हाइवा वहां से गुजर रहा था। तभी सड़क किनारे मौजूद मानबाद निवासी नारायण उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने झरिया-शिमलाबहाल मुख्य सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी और बीसीसीएल अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे।

इसे भी पढ़े – 25 अक्टूबर से बदलेगा रांची एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-बेंगलुरु की उड़ानों के समय में बदलाव

Share.
Next Story
नासिक बैंड की धुन और छऊ नृत्य के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई, विसर्जन यात्रा में दिखा अद्भुत संस्कृति का नजारा 
Exit mobile version