धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज यादव, सुमित और शिवाकर शामिल हैं। जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों की हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई। इसके साथ ही इस मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताते चले कि इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उस समय भी दोनों आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराई गई थी। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किये जाने का आरोप था। गंभीर रूप से घायल अभिजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी में जुटी थी.
इसे भी पढ़े : ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का आंदोलन, झारखंड NSUI ने छात्रों से की पहुंचने की अपील
