Friday, October 23

ज्यादातर लोग घर में WiFi लगवाने के बाद सिर्फ पासवर्ड सेट करके निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन राउटर की बाकी सेटिंग्स पर ध्यान नहीं देते। यही लापरवाही इंटरनेट को असुरक्षित बना देती है। अगर कोई बिना अनुमति के आपका WiFi इस्तेमाल करता है, तो स्पीड धीमी होने के साथ डेटा भी जल्दी खत्म हो सकता है। राउटर में शुरुआत में दिया गया आसान एडमिन पासवर्ड सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए सबसे पहले एडमिन पैनल में जाकर डिफॉल्ट यूजरनेम और पासवर्ड बदलना जरूरी है।

कैसे पता करें कौन जुड़ा है आपके नेटवर्क से ?

अपने WiFi से जुड़े डिवाइस देखने के लिए ब्राउजर में 192.168.1.1 या 192.168.0.1 टाइप करें। लॉगिन करने के बाद Connected Devices या Device List सेक्शन में जाएं। यहां कोई अनजान मोबाइल, लैपटॉप या टीवी दिखे तो उसे तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें।

सुरक्षा बढ़ाने के आसान उपाय

सिक्योरिटी मोड को हमेशा WPA2 या WPA3 पर रखें और WPS फीचर को बंद कर दें। WiFi और राउटर एडमिन के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड बनाएं, जिनमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर शामिल हों। चाहें तो SSID (नेटवर्क का नाम) भी छिपाया जा सकता है ताकि वह आसानी से न दिखे।

अपडेट और फिल्टरिंग भी हैं जरूरी

राउटर का फर्मवेयर समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए, क्योंकि पुराने फर्मवेयर में सुरक्षा खामियां हो सकती हैं। MAC Address Filtering का इस्तेमाल करके सिर्फ भरोसेमंद डिवाइस को ही कनेक्शन की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि किसी एक फीचर पर निर्भर रहना काफी नहीं है मजबूत पासवर्ड, नियमित अपडेट और सुरक्षित एन्क्रिप्शन को साथ अपनाना ही सबसे कारगर तरीका है।

इसे भी पढ़े – आज संभलकर रहें! झारखंड के 4 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा का खतरा

Share.
Next Story
लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास
Exit mobile version