Friday, October 23

रांची: झारखंड के क्रिकेट के लिए गर्व की खबर सामने आई है। राज्य के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। उनका चयन न्यूजीलैंड में होने वाली वनडे सीरीज के लिए हुआ है।

कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर झारखंड की टीम के साथ-साथ इंडिया-ए के लिए भी अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई है। घरेलू क्रिकेट में उनके अनुभव और खेल ने उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने का अवसर दिया है।

कुशाग्र के चयन से झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। राज्य से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचना उनके करियर का अहम पड़ाव है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

इसे भी पढ़े – एशियन गेम्स 2026 में झारखंड की बेटियों का जलवा, पीएम मोदी को सलीमा टेटे ने भेंट की हॉकी स्टिक

Share.
Next Story
1 दिसंबर से RBL Bank की शाखाओं के रूप में काम करेंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं
Exit mobile version