Tuesday, October 13

रांची। डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने विधायक के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार का आरोप

पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए थाना प्रभारी को गालियां दीं और उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद 25 अगस्त को एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक के इस आचरण की कड़े शब्दों में निंदा की।

पुलिसकर्मियों के मनोबल पर असर का दावा

बरवाअड्डा थाना प्रभारी द्वारा जारी लिखित प्रतिवेदन के अनुसार, विधायक अपने समर्थकों के साथ जबरन थाना कार्यालय में घुस आए, जहां उन्होंने टेबल पर रखे कागजात और सामान बिखेर दिए तथा थाना प्रभारी की नेमप्लेट भी तोड़ दी। एसोसिएशन का कहना है कि इस घटना से धनबाद पुलिस के जवानों का मनोबल गिरा है और वे डरे-सहमे हुए हैं।

पुलिस एसोसिएशन की तीन प्रमुख मांगें

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस मामले में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
पहली: एक संवैधानिक पद पर रहते हुए पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर विधायक जयराम कुमार महतो की विधायकी रद्द की जाए। दूसरी: ईमानदार पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर विधायक के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
तीसरी: विधायक अपने इस कृत्य के लिए आम जनता और पुलिस बल के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

इसे भी पढ़े – सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए झारखंड पुलिस को दी जा रही खास ट्रेनिंग

Share.
Next Story
हेमंत सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्वास्थ्य,शिक्षा और रोजगार के साथ कई अहम योजनाओं पर लगी मुहर
Exit mobile version