Tuesday, October 13

“Shame on you राहुल गांधी”…आप मुझे बताये कि आपने अपने बोडीगार्ड्स को धक्का देने के लिए क्यों कहा ?

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमे ये सुना जा रहा है की एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बर्बरतापूर्वक व्यव्हार किया। महिला पत्रकार ने बतया कि वह अपने कैमरामैन के साथ प्रदर्शन में लोगो कि प्रतिक्रियाएं ले रही थी, उसी वक्त राहुल गांधी को आते देख उसने उनकी भी प्रतिक्रिया जानने के लिए माइक आगे बढ़ाया ही था कि राहुल गांधी ने उनके हाथ खींचे और उनको जमीन कि ओर धक्का दे दिया। यही नहीं उनके बोडीगार्ड्स ने भी उनके कैमरामैन को उनके ऊपर धकेल दिया जिससे वह और गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला पत्रकार का कहना है कि वह और उनके साथी बाकायदा ID कार्ड के साथ वह उपस्थित थे। इस तरह की व्यव्हार वो भी वरिष्ठ नेता से उन्हें उम्मीद नहीं थी। वही जब पत्रकार ने आवाज उठाई तो कांग्रेस के समर्थकों ने उन्हें ही झूठा साबित कर दिया। पत्रकार ऋचा पराशर ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी शायद मानसिक रूप से बीमार है या उन्हें महिलाओं से किसी प्रकार की आपत्ति है जो उन्होंने इतनी कठोरतापूर्वक उन्हें धक्का दिया।

पत्रकारों के साथ यह व्यव्हार की उम्मीद नहीं थी। जब ऋचा पराशर से भाजपा के नेताओं ने पूछा कि क्या कांग्रेस से किसी सदस्य ने उनसे हाल चाल ली या कोशिश की हाल चाल लेने की तो उनका जवाब ये आया कि – “जब मैं वह गिरी पड़ी थी तब कोई मुझे उठाने तक नहीं आया उल्टा मुझपर इल्जाम लगाए जा रहे थे कि मैं झूठ बोल रही हूं, तो वह मुझसे मेरी हालत के बारे में क्यों पूछेंगे। फ़िलहाल महिला पत्रकार अस्पताल में भर्ती है।

इस घटना के बाद कोंग्रस कि और से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इसे भी पढ़े – प्रदर्शन के दौरान अपनी ही सरकार पर कालिख पोतना कितना सही…क्या JMM बर्दाश्त करेगी यह अपमान?

Share.
Next Story
चतरा में 12 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल पहुंचने पर खुला गर्भवती होने का मामला
Exit mobile version