Sunday, November 15
पलामू पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान, छह प्रमुख स्थानों पर रोके जाएंगे मालवाहक वाहन…कोयल और अमानत नदी छठ घाट के लिए तय किए गए अलग-अलग पार्किंग स्थल।

मेदिनीनगर। छठ महापर्व को देखते हुए पलामू पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 और 16 नवंबर को निर्धारित समय के दौरान बड़ी और छोटी मालवाहक गाड़ियों के शहर में परिचालन पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अस्थायी पड़ाव और छठ घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।

कब लागू रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था?

  • 15 नवंबर: दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक।

  • 16 नवंबर: सुबह 2 बजे से सुबह 9 बजे तक।

किस रूट से आने वाले वाहन कहां रुकेंगे?

आने की दिशा निर्धारित पड़ाव स्थल
गढ़वा गिरनाथ सिंह पेट्रोल पंप, मंगरदाहा घाटी
रामगढ़ और रमकंडा नेउरा चौक, चैनपुर
पड़वा मोड़ पाटन मोड़
पाटन जोंड फोरलेन चेक पोस्ट
लेस्लीगंज पोखराहा फोरलेन चेक पोस्ट
रांची चियांकी फोरलेन चेक पोस्ट

छठ घाटों के लिए कहां होगी पार्किंग?

  • कोयल नदी छठ घाट: शिवाजी मैदान और सदिक चौक स्थित कोयल नदी पुल के पास टेंपो स्टैंड।

  • अमानत नदी सिंगरा छठ घाट: अमानत नदी के बाईं ओर पार्किंग।

  • सिंगरा मोड़-पाटन मोड़ मार्ग: फोरलेन सड़क के दाईं ओर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बाईं ओर की सड़क का इस्तेमाल आने-जाने दोनों के लिए होगा।

पलामू पुलिस ने संबंधित थाना प्रभारियों को व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Share.
Next Story
एक्सआईएसएस के छात्रों ने रांची की 10 झुग्गी बस्तियों में मनाया बाल दिवस
Exit mobile version