Thursday, September 10

राजनेताओं का कभी हीरो, कभी पुराना एल्बम जैसा लुक, सोशल मीडिया पर छाया रेट्रो फीवर

आज कल सोशल मीडिया को देखकर ऐसा लग रहा कि हमलोग 2026 में नहीं बल्कि 80 के दशक में है। दरअसल इन दिनों एक अनोखा AI ट्रेंड लोगों को समय में पीछे ले जा रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर “1980s Retro Trend” के नाम से मशहूर यह चैलेंज इतना वायरल हुआ है कि आम यूजर्स के साथ-साथ बड़े नेता और बॉलीवुड सितारे भी इसमें शामिल हो गए हैं। लोग अपनी आज की तस्वीरों को AI की मदद से चार दशक पुराने लुक में बदल रहे हैं, और नतीजे इतने दिलचस्प हैं कि पूरा सोशल मीडिया इसकी चर्चा में डूबा हुआ है।

आखिर क्या है यह 1980s Retro Trend?

यह एक AI फोटो चैलेंज है, जिसमें यूजर्स अपनी मौजूदा तस्वीर किसी AI टूल को देते हैं और उससे उसे 1980 के दशक के माहौल में बदलने को कहते हैं। इस प्रक्रिया में तस्वीर में पुराने जमाने के कपड़े, हेयरस्टाइल, कैमरा क्वालिटी, रंग और बैकग्राउंड जैसे बदलाव किए जाते हैं। नतीजा यह होता है कि तस्वीर देखकर लगता है जैसे वह आज की नहीं, बल्कि दशकों पुरानी हो।

नेताओं से लेकर बॉलीवुड तक, हर कोई आजमा रहा ट्रेंड

इस वायरल ट्रेंड ने आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ मशहूर चेहरों का भी ध्यान खींचा है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक कई लोग AI की मदद से अपना काल्पनिक 80s लुक तैयार करवा रहे हैं। किसी तस्वीर में पुराना फिल्मी अंदाज नजर आ रहा है, तो किसी में 80 के दशक का फैशन और हेयरस्टाइल दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मशहूर कवि कुमार विश्वास और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई चर्चित चेहरों ने भी AI के इस 80s ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेताओं का ऐसा रेट्रो अवतार देखने को मिला, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए।

 

सोशल मीडिया में यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं

AI से तैयार इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। किसी ने फोटो देखकर लिखा कि यह सच में 80s की तस्वीर लग रही है, तो किसी यूजर को अपना पुराना पारिवारिक एल्बम याद आ गया। कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की AI तस्वीरों को देखकर उन्हें टैग भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि AI ने पुरानी यादों को नए तरीके से जिंदा कर दिया है, तो कुछ को अपने पसंदीदा सितारों का रेट्रो अवतार इतना पसंद आया कि उन्होंने खुद भी इस ट्रेंड को आजमाने का फैसला कर लिया।

इसे भी पढ़े – झारखंड की बदलेगी खनिज तस्वीर! कोयले के बाद अब लिथियम-पन्ना पर नजर

Share.
Next Story
रांची में गणेश चतुर्थी को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, पूजा समितियों को विसर्जन और लाउडस्पीकर पर दिए गए निर्देश
Exit mobile version