रांची: बीते कल दोपहर 2:00 बजे के बाद से मौसम ने करवट ली. इसके बाद पूरे राज्य में एक समान बारिश देखी गई. शाम 4:00 बजे तक झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना रहा. हालांकि, सारे जिले में सामान्य ही बारिश हुई. लेकिन, चतरा जिले में 132 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई. जिससे आलम ये रहा कि रोड में लोग चप्पल और जूते खोलकर चलते हुए नजर आए. तो कहीं चार-चार स्कूटी पानी की तेज़ बहाव में तैरते हुए नजर आई.
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, दरअसल अभी मौसम ट्रफ झारखंड से पार हो चुका है. यह अभी बिहार के डीहरी से पार हो रही है. यही कारण है कि झारखंड में फिलहाल इसका असर उतना नहीं है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का असर आज एक समान पूरे राज्य में देखने को मिलेगा.
आज कोई विशेष अलर्ट नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार, आज पूरे राज्य में एक समान हल्की बारिश दोपहर 12:00 के बाद देखी जा सकती है. काले बादल छाए रहेंगे और मॉनसून में जैसा बारिश होती है, बीच में कड़ी धूप और फिर हल्की बूंदाबांदी और फिर कड़ी धूप यानी मॉनसून की आंख मिचौली दिन भर चलती रहेगी. लेकिन भारी से भारी बारिश की उम्मीद आज कम ही नजर आ रही है.