हजारीबाग में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस का एक्शनः एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस विशेष अभियान ,23 युवक-युवतियां हिरासत में, फोरलेन में मौजूद 6 होटल सील।
हजारीबाग जिले में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया गया। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कई होटलों में देह व्यापार की सूचना के बाद छापेमारी की गई।
फोरलेन स्थित छह होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी की। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इन होटलों में अवैध देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 23 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं 6 अन्य दंडाधिकारी के साथ जिले के छह होटलों में अवैध देह व्यापार की सूचना के छापेमारी की गई। होटल रेस्टूरेंट 7 डेज, होटल रुकमणी, होटल 2 ईट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक, होटल रेस्टोरेंट वर्णिका में पुलिस बल की छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस विशेष अभियान में होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल वर्णिका को सील
एसपी अंजनी अंजन के निर्देश में हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ बैजनाथ कामती ने किया। सदर एसडीपीओ अमित आनंद समेत कई थाना प्रभारी और दंडाधिकारी भी मौजूद रहे।
