Saturday, November 28

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट गहराने लगा है। राज्य की 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ड्राइवर और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उनकी लंबित मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इसी के तहत 18 नवंबर की रात 8 बजे से राज्य भर के एंबुलेंस कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
एंबुलेंस सेवा बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, हड़ताल के अगले चरण में एंबुलेंस कर्मियों ने आज यानी गुरुवार को नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाता है।लंबित मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, आज नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय के समक्ष करेंगे धरना-प्रदर्शन।

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर हड़ताल का असर दिखने लगा है। लंबित मांगों को लेकर झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट गहराने लगा है। राज्य की 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ड्राइवर और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उनकी लंबित मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इसी के तहत 18 नवंबर की रात 8 बजे से राज्य भर के एंबुलेंस कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

एंबुलेंस सेवा बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, हड़ताल के अगले चरण में एंबुलेंस कर्मियों ने आज यानी गुरुवार को नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाता है। राज्य भर के एंबुलेंस ड्राइवर और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे खासकर ग्रामीण इलाकों के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

 

 

Share.
Next Story
बेटे की हत्या का इंसाफ मांग रहे थे परिजन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर सड़क से खदेड़ा…
Exit mobile version