नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने हरमू रोड के शनि मंदिर और पहाड़ी मंदिर के पास जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर किया कंबल वितरण, ठंड से बचाव के लिए निगम की पहल जारी।
रांची : रांची में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने जरूरतमंदों की मदद के लिए राहत अभियान तेज कर दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे जा रहे हैं। साथ ही ठंड से बचाव के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
इसी अभियान के तहत नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और पहाड़ी मंदिर के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। कंबल मिलने से ठंड में परेशान लोगों को राहत मिली। इस दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली।
कंबल वितरण के दौरान वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक समेत नगर निगम के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर निगम की ओर से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।
