रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल (E&M) विभाग में 10 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न एरिया में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों को संबंधित एरिया में एसओ (E&M) के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि अन्य का एक एरिया से दूसरे एरिया में तबादला किया गया है।
किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
तबादले के अनुसार, मोहन कुमार को कुजू एरिया से एम-एस एरिया में एसओ (E&M) के पद पर भेजा गया है। प्रदीप कुजूर का रजरप्पा एरिया से अरगड्डा एरिया और सुमन कुमार का गिरिडीह एरिया से कुजू एरिया में तबादला किया गया है। वहीं, रितु राज को पिपरवार एरिया से रजरप्पा एरिया में पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह, बलेश्वर राम भगत को चंद्रगुप्ता/एम-एस एरिया से गिरिडीह एरिया भेजा गया है। कुणाल किशोर को कथारा एरिया के जीएम यूनिट से कथारा एरिया में एसओ (E&M) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वरुण कुमार को हजारीबाग एरिया के जीएमयू से हजारीबाग एरिया में एसओ (E&M) की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, रत्ना मांझी को मुख्यालय के ERP सेल से E&M विभाग, CCL मुख्यालय भेजा गया है। मर्ली मनोहर का कुजू एरिया से अरगड्डा एरिया और चंदन कुमार का एनके एरिया से हजारीबाग एरिया में तबादला किया गया है।
इस फेरबदल के तहत CCL के विभिन्न एरिया और मुख्यालय में E&M विभाग से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।


