रांची। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के सेवानिवृत्त बिशप ओनिल कुमार तिर्की (ओके तिर्की) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सीएनआई छोटानागपुर डायसिस सहित राज्य भर की कलीसियाओं और मसीही समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत बिशप का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रांची स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल में रखा जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे कांटाटोली स्थित ऑल सेंट्स कब्रिस्तान में पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ उनकी दफन क्रिया संपन्न होगी। बिशप तिर्की के निधन पर चर्च के पदाधिकारियों ने गहरा…
Author: Jharkhand_digital
केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की बड़ी पहल मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) से पीड़ित कर सकेंगे ठगी की होल्ड राशि वापसी का ऑनलाइन दावा ग्रिवांस रिड्रेसल मॉड्यूल (GRM) से बेगुनाह खाताधारकों को फ्रीज खातों से मिलेगी राहत रांची। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ितों की सबसे बड़ी चिंता खाते से निकली रकम को वापस पाने की होती है। कई बार पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से ठगों के बैंक खातों में रकम होल्ड तो करा दी जाती है, लेकिन आगे की प्रक्रिया की जानकारी न होने से लोग महीनों भटकते रहते हैं।…
-डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने की दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग -प्रवेश द्वारों पर सघन जांच के साथ सुगम यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 और हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर खेलगांव में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन को शांतिपूर्ण, भव्य और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक की विस्तृत रणनीति तैयार की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों…
-कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल -42 खिलाड़ियों के दस्तावेज जांच के लिए भेजे गये थे -44 खिलाड़ियों की चेकलिस्ट में 17 के चयन का कारण तक दर्ज नहीं -खेल विभाग को तो जानकारी है ही, जेएससीए को भी जांच रिपोर्ट की प्रति सौंपी गयी है झारखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को निष्पक्ष अवसर देने के दावों के बीच कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 के लिए खिलाड़ियों के चयन में कथित अनियमितता की शिकायत की जांच में…
-राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को भरने के लिए नियमों में दी ढील -चिकित्सा शिक्षा निदेशक के पद पर संवर्ग के बाहर से भी नियुक्ति का रास्ता साफ राज्य सरकार ने झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘झारखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) नियमावली-2025’ में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस नए प्रावधान के तहत अब मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट तीन वर्ष की कुल अवधि में से महज एक…
देवघर में कड़ी सुरक्षा के बीच किए बाबा के दर्शन, कहा- ‘बाबा पर पूरा भरोसा, वे ही रास्ता दिखाएंगे भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार को झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर गए. उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा की और बाबा का आशीर्वाद लिया. जिला प्रशासन ने मंदिर में कड़ी सिक्योरिटी की, जिसके बीच ईशान किशन ने परिवार संग बाबा के दर्शन किए और पूजा की. ईशान किशन के आने की खबर मिलते ही मंदिर में पुजारियों और भक्तों की भीड़ जमा हो गई. कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब थे.…
केंद्र सरकार की ओर से आगामी समय में परिसीमन (Delimitation) बिल लाए जाने की तेज होती चर्चाओं के बीच झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी राजनीतिक रणनीति और रुख तय करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे पर मंथन करने के लिए मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई है। महिला आरक्षण और आदिवासी सीटों के समीकरण पर होगी चर्चा इस विशेष बैठक में मुख्य रूप से प्रस्तावित परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल के…
राजधानी रांची में स्कूल गेट से एक नाबालिग छात्रा के गायब होने की घटना ने बुधवार को पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया। डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल की आठवीं कक्षा की 13 वर्षीया छात्रा को पुलिस ने करीब 18 घंटे की भागदौड़ के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ट्रेन से सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में 19 वर्षीय पिटरसन कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। स्कूल वैन से उतरी, फिर नहीं लौटी मामला नामकुम थाना क्षेत्र के अमेठिया नगर का है। छात्रा के पिता ने 25 नवंबर 2026 को डोरंडा थाने में लिखित शिकायत दी…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितता और ओएमआर शीट में हेराफेरी के बहुचर्चित मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अदालत में दाखिल अपनी चार्जशीट में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया है कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी ऋतिक रोशन को पास कराने के लिए 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। मां के बैंक खाते से दी गई थी रिश्वत की पहली किस्त चार्जशीट के मुताबिक, यह पूरी डील रांची स्थित पतंजलि आईएएस एकेडमी के संचालक संजीत कुमार ने की थी, जो रिश्ते…
-पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी, न्यूज कार्यालय में छापेमारी और उपकरण जब्ती के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान; प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने जारी किया नोटिस, महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेजी गई कार्यवाही की प्रति रांची। झारखंड में 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची से जुड़े POCSO मामले की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार की गिरफ्तारी अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गंभीर रुख अपनाते हुए झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) और राज्य के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को पूरे मामले की…
