जामताड़ा: दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान करीब 60 हजार लोगों के बीच वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। मंत्री ने लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। समिति और आयोजकों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को चार दशक पुरानी परंपरा से जोड़कर देखा गया। डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि उनके पिता और पूर्व सांसद…
Author: Jharkhand_digital
रांची: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री राम लला पूजा समिति इस वर्ष तीसरे साल रांची जिला स्कूल प्रांगण में मां दुर्गा की पूजा का भव्य और विशाल आयोजन करने जा रही है। पूजा की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के लिए समिति की ओर से पूजा स्थल पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। 14 अक्टूबर को राज्यपाल करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे…
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल (E&M) विभाग में 10 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न एरिया में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों को संबंधित एरिया में एसओ (E&M) के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि अन्य का एक एरिया से दूसरे एरिया में तबादला किया गया है। किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी? तबादले के अनुसार, मोहन कुमार को कुजू एरिया से एम-एस एरिया में एसओ (E&M) के पद पर भेजा गया है। प्रदीप कुजूर का रजरप्पा एरिया से अरगड्डा एरिया और सुमन कुमार का…
रांची: नवरात्र और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। प्रमुख पूजा पंडालों, मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एएसपी, डीएसपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।…
चतरा: टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में कार्यरत NCC कंपनी पर मजदूरों ने निर्धारित शर्तों के अनुरूप मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया है। मजदूरों का दावा है कि उन्हें प्रतिदिन महज 541 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जबकि टेंडर की शर्तों में संबंधित कार्य के लिए निर्धारित राशि का उल्लेख है। इस आरोप के बाद कंपनी की कार्यप्रणाली और श्रम विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। टेंडर में तय मजदूरी और भुगतान पर सवाल मजदूरों का कहना है कि कोयला परियोजना में जोखिम भरे माहौल में काम करने के बावजूद उन्हें निर्धारित मजदूरी का पूरा…
देशभर में UPI से भुगतान करने वाले लोगों और दुकानदारों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का नया नियम फिलहाल टाल दिया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने त्योहारी सीजन को देखते हुए इसके लागू होने की तारीख दिवाली के बाद तक बढ़ा दी है। नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। त्योहारी खरीदारी के बीच क्यों टला फैसला? दिवाली से पहले बाजारों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे में भुगतान से जुड़ी नई व्यवस्था लागू करने के लिए दुकानदारों और पेमेंट कंपनियों…
चतरा: मगध-आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े चर्चित टेरर फंडिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट से सात आरोपियों को जमानत मिलने के बाद कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के बीच राहत की उम्मीद जगी है। भीखन गंझू और बिंदु गंझू समेत सात आरोपियों को मिली इस कानूनी राहत को क्षेत्र के कारोबारियों के लिए अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। आरोपियों के जेल में रहने के दौरान कामकाज में आ रही परेशानियों के बीच अब कारोबारियों को हालात सामान्य होने की उम्मीद है। जमानत की खबर से कोयला कारोबारियों को राहत की उम्मीद मगध-आम्रपाली क्षेत्र में कोयला कारोबार से…
बोकारो: कोतरे बसंतपुर पंचमो कोयला परियोजना में खनन से लेकर खदान बंद होने तक की पूरी कार्ययोजना अब निर्धारित समयसीमा के साथ तैयार करनी होगी। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को एम/एस केबीपीएमपीएल एवं सीसीएल की परियोजना से संबंधित समन्वय बैठक में कंपनी को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में भूमि सत्यापन, रैयतों के हित, रोजगार, मुआवजा और क्षेत्र के विकास से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। खनन से खदान बंदी तक की योजना तैयार करने का निर्देश बैठक में उपायुक्त ने संबंधित कंपनी को खनन गतिविधियों से लेकर खदान…
रांची: रात का वक्त, बालू लोडिंग का काम और अचानक फायरिंग की चर्चा। इसके बाद एक लोडर (जेसीबी) में आग लगाए जाने की घटना और सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी। रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर गांव से सामने आए इस मामले ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बालू कारोबार पर वर्चस्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल दुबे गैंग के नाम से जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में कारोबारियों को समझौता करने या अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। मामला सिर्फ एक मशीन…
“Shame on you राहुल गांधी”…आप मुझे बताये कि आपने अपने बोडीगार्ड्स को धक्का देने के लिए क्यों कहा ? दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमे ये सुना जा रहा है की एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बर्बरतापूर्वक व्यव्हार किया। महिला पत्रकार ने बतया कि वह अपने कैमरामैन के साथ प्रदर्शन में लोगो कि प्रतिक्रियाएं ले रही थी, उसी वक्त राहुल गांधी को आते देख उसने उनकी भी प्रतिक्रिया जानने के लिए माइक आगे बढ़ाया ही था कि राहुल गांधी ने उनके हाथ खींचे और…
