Nikola Jurkovic ने AI के अनियंत्रित विकास को लेकर जताई चिंता, वैश्विक स्तर पर सख्त नियम बनाने और संभावित संकट के लिए तैयार रहने की दी सलाह COVID- 19 के उस दौर को शायद ही कोई भूल सकता है, कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया की रफ्तार रोक दी थी। लॉकडाउन, आर्थिक संकट और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष का वह दौर शायद ही कोई भूल पाया हो। अब AI के तेजी से बढ़ते विकास को लेकर एक रिसर्चर ने ऐसी ही बड़ी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि साल 2027 में AI के कारण पैदा होने वाला…
Author: Jharkhand_digital
शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस समारोह में बोले हेमंत – रामगढ़/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड में शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 111 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का निर्माण शहीदों के संघर्ष और बलिदान से हुआ है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू,…
घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने स्व. सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना। जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। दोनों ने दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात…
संत जेवियर्स कॉलेज में शाम चार बजे होगा पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल, विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्धता प्राप्त कॉलेजों की टीमें ले सकेंगी हिस्सा रांची: रांची विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के तहत अंतर कॉलेज बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए आगामी 7 दिसंबर को सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल की जिम्मेदारी संत जेवियर्स महाविद्यालय, रांची को सौंपी गई है। चयन प्रक्रिया कॉलेज परिसर स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में शाम चार बजे से आयोजित होगी। इस ट्रायल के माध्यम से रांची विश्वविद्यालय की अंतर कॉलेज बास्केटबॉल (पुरुष) टीम…
रांची: रांची नगर निगम की आर्थिक स्थिति और राजस्व वसूली को लेकर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। A2Z वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी की ओर से नगर निगम पर 9 करोड़ 8 लाख रुपये के बकाये का दावा किए जाने के बाद निगम में हलचल तेज हो गई है। कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सिविल कोर्ट की नाजिरत टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद गुरुवार को निगम में आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसमें निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और राजस्व बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार…
झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने की मांग, संगठन बोला- पीड़िता को न्याय और आरोपी को मिले निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार पत्रकार अभिषेक भारती से जुड़े मामले को लेकर अब निष्पक्ष जांच की मांग तेज होने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार, 27 नवंबर को मिशन बदलाव के तत्वावधान में रांची के करमटोली स्थित प्रेस क्लब के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन ने पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र न्यायिक जांच समिति गठित करने की मांग…
दस्तावेज निबंधन को लेकर भड़का विवाद थाने पहुंचा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए दुर्व्यवहार और काम में बाधा डालने के आरोप रांची: राजधानी के डोरंडा स्थित अवर निबंधन कार्यालय (शहरी क्षेत्र संख्या-2) में गुरुवार, 26 नवंबर को कामकाज के दौरान भारी हंगामे और विवाद का मामला सामने आया है। दस्तावेज निबंधन की प्रक्रिया के बीच एक अधिवक्ता और कार्यालय कर्मियों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई, जिसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर डोरंडा थाने पहुंच गए। कर्मियों का आरोप- अधिवक्ता ने की गाली-गलौज घटना के संबंध में अवर निबंधक की ओर से…
गोमिया के बाद पूरे जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य, समाहरणालय में अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर कार्यशाला…. डीसी बोले- बेटियां सिर्फ विवाह के लिए नहीं, अपनी पहचान बनाने के लिए भी हैं बेटियों की कम उम्र में शादी कर उनके भविष्य और सपनों पर विराम लगाने की सामाजिक कुरीति के खिलाफ बोकारो जिला प्रशासन ने अब व्यापक अभियान चलाने की तैयारी की है। जिले में अप्रैल 2025 से अब तक प्रशासन की पहल पर 38 बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2025 में गोमिया प्रखंड को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा चुका है।…
रांची: जिले के होनहार विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय 32वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) 2026 में रांची के विभिन्न विद्यालयों के 15 विद्यार्थी समूहों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालयों में खुशी का माहौल है। जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 5 नवंबर 2026 को सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में किया गया था। प्रतियोगिता में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी शोध एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। पांच…
‘पहल’ के तहत फेट कम प्रदर्शनी का आयोजन, नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण और कला पर बनाए आकर्षक मॉडल रांची: बच्चों की कल्पनाशीलता को जब मंच मिलता है, तो उनकी छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़े नवाचार का रूप ले लेती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को डीएवी हेहल, रांची में देखने को मिला, जहां ‘पहल’ के तहत फेट कम प्रदर्शनी एवं म्यूजिक शो का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में कहीं विज्ञान के मॉडल आकर्षण का केंद्र बने,…
