Author: Jharkhand_digital

रांची: रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को छात्र-छात्राएं जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शहीद चौक के पास आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होकर अपनी मांगों को बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए सभी परीक्षाओं की तिथि-सारणी (डेटशीट) अविलंब जारी करने, लंबित परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित करने और पंजीकरण प्रक्रिया में अनावश्यक देरी रोकने की मांग की। इसके अलावा…

Read More

एक ओर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी, दूसरी ओर आदिवासी संगठनों का राज्यव्यापी बंद; प्रमुख स्कूलों ने भी अब तक छुट्टी पर नहीं लिया है अंतिम फैसला रांची। झारखंड में 28 नवंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। विभिन्न आदिवासी संगठनों ने राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थगित किए जाने और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को उचित सम्मान नहीं मिलने के विरोध में बंद का ऐलान किया है। ऐसे में एक ओर राज्य में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, तो दूसरी ओर बंद के आह्वान ने माहौल को…

Read More

संविधान संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, सभी राज्यों में लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव; 30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र। नई दिल्ली। लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा सीमा से अधिकतम 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। सीटों की यह संशोधित अधिकतम सीमा वर्ष 2050 तक लागू रखने की बात कही…

Read More

पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आदिवासी-मूलवासी समाज के राजनीतिक अधिकारों से समझौता नहीं, सड़क से सदन तक होगा विरोध। रांची। परिसीमन बिल को लेकर झारखंड की राजनीति में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने स्पष्ट कर दिया है कि परिसीमन प्रक्रिया के नाम पर राज्य में आदिवासी विधानसभा सीटों की संख्या कम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आदिवासी समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हुआ तो…

Read More

डीसी मनीष कुमार और एसपी अमित रेनू के नेतृत्व में अचानक हुई सघन तलाशी, जेल अस्पताल से लेकर भोजनालय तक की हुई जांच…. नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री चाईबासा: जेलों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने देर रात मंडल कारा चाईबासा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिला उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में भी हलचल रही। निरीक्षण के लिए कुल 11 जांच दलों का गठन किया गया था। इन टीमों…

Read More

नेमरा के लुकैयाटांड़ में 69वें शहादत दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा झारखंड…. 50 लाख महिलाओं को हर महीने मिल रहे 2500 रुपये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड अब वह राज्य नहीं रहा, जहां बाहर से आकर कोई यहां के लोगों का शोषण कर सके। राज्य के आदिवासी, मूलवासी, गरीब और वंचित समाज को उनका पूरा अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जिस तरह संघर्ष और आंदोलन के बल पर अलग झारखंड राज्य हासिल किया गया, उसी तरह अपने अधिकारों के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामगढ़…

Read More

बेड़ो में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, पांचवीं की छात्रा को करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए खेत में पलटी ओमनी वैन; मौके पर ही हुई मौत रांची: आंखों में बेहतर भविष्य के सपने और मन में पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का जुनून लेकर घर से निकली 10 वर्षीय सुचिता उरांव को क्या पता था कि शुक्रवार की सुबह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी। रोज की तरह वह कोचिंग पढ़ने के लिए पैदल निकली थी, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार मारुति ओमनी वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि वैन बच्ची को करीब 150…

Read More

नई दिल्ली। मिस्र की राजधानी काहिरा में 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पहले FIH यूथ हॉकी 5s विश्व कप 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत की पुरुष और महिला दोनों युवा टीमें दुनियाभर की उभरती हॉकी प्रतिभाओं के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करेंगी। एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन से मिला टिकटः भारत ने इस साल जुलाई में ओमान के मस्कट में आयोजित यूथ हॉकी 5s एशियाई चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय युवा पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीतकर विश्व कप में जगह…

Read More

एंड्रॉयड, आईफोन, मैक और विंडोज यूजर्स पर खतरा, पांच सुरक्षा खामियों का पता चलने के बाद एजेंसी ने ऐप अपडेट करने की दी सलाह। WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी चेतावनी सामने आई है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने मैसेजिंग ऐप में पांच गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी खास तौर पर तैयार किए गए मैसेज, लिंक या अटैचमेंट के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी को निशाना बना सकते हैं। कुछ मामलों में फोन में सेव WhatsApp डेटा डिलीट होने…

Read More

खूंटी। खूंटी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल स्थिति को संभाला। उनकी तत्परता से आग पर काबू पाने में मदद मिली और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने से बच गया।

Read More