बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में एक कामगार के दुर्घटनाग्रस्त होने और हाथ कटने की खबर को प्लांट प्रबंधन ने फर्जी और भ्रामक बताया है। प्रबंधन ने 18 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि 17 अक्टूबर को प्लांट में इस तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई और न ही कोई कर्मी घायल हुआ।
‘हमारा बोकारो’ पोर्टल पर खबर चलने के बाद दी सफाई
BSL प्रबंधन के संज्ञान में आया कि ‘हमारा बोकारो’ नाम से संचालित फेसबुक न्यूज पोर्टल पर प्लांट में एक कामगार के दुर्घटनाग्रस्त होने और हाथ कटने की खबर प्रसारित की जा रही है। प्रबंधन ने इस खबर को भ्रामक बताते हुए लोगों से इस पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
खबर हटाने को कहा गया
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, संबंधित न्यूज पोर्टल के संचालक को भी खबर हटाने के लिए कहा गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि 17 अक्टूबर को प्लांट में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।
BSL प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें और भ्रामक सूचनाओं को आगे साझा करने से बचें।


