थाना प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, वायरलेस ऑपरेटर के बाद OD अधिकारी और मुंशी भी भेजे गए जेल

सरायकेला। गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो एसआई, चार एएसआई, दो हवलदार और एक कांस्टेबल शामिल हैं।
इससे पहले शनिवार को थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। इस तरह अब तक कुल 15 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।
वहीं, मामले में OD अधिकारी और मुंशी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले शनिवार को वायरलेस ऑपरेटर की गिरफ्तारी हुई थी। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद गम्हरिया थाना के सभी पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
थाना परिसर में हुई इस गंभीर घटना के बाद पुलिस महकमे में मचे हड़कंप के बीच विभागीय कार्रवाई लगातार जारी है।


