झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपावली और काली पूजा के पावन अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की कामना की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “दीपावली के पावन पर्व और काली पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”
मुख्यमंत्री ने की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर राज्यवासियों के लिए मंगलकामना व्यक्त की। दीपों का यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाते हैं तथा परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर त्योहार मनाते हैं।
दीपावली के साथ झारखंड के विभिन्न हिस्सों में काली पूजा भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दौरान पूजा पंडालों में मां काली की आराधना की जाती है और श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश के साथ ही राज्यभर में दीपावली और काली पूजा को लेकर उत्सव का माहौल है।


