दिनांक 18.11.2026 को पुलिस अधीक्षक, पलामू को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पड़वा थाना पुलिस को सफलता मिली है।

दिनांक 18.11.2026 को पड़वा थाना अंतर्गत ग्राम लोहड़ा मिडिल स्कूल के समीप NH-39 पर वाहन चेकिंग के दौरान डाल्टनगंज से औरंगाबाद जा रही लाल रंग की ‘जय माँ’ बस की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में फल (अनार) के कार्टूनों में छिपाकर अवैध रूप से परिवहन की जा रही कुल 24 पेटी बीयर (288 केन, कुल 144 लीटर) बरामद कर जब्त की गई। इस मामले में अवैध परिवहन में संलिप्त बस चालक, कंडक्टर एवं खलासी सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. ललन सिंह, उम्र-48 वर्ष, पिता-अवधेश सिंह, ग्राम-कजरी, थाना-पड़वा, जिला-पलामू (बस चालक)।
2. श्यामनारायण तिवारी, उम्र-55 वर्ष, पिता-स्व० हरिनाथ तिवारी, सुदना, थाना-शहर, जिला-पलामू (बस कंडक्टर)।
3. मो० बेचु उर्फ मो० छोटू, उम्र-40 वर्ष, पिता-स्व० रमतुल्ला मो०, ग्राम-नावाबाजार, थाना-नावाबाजार, जिला-पलामू (बस खलासी)।
जब्त सामान का विवरण
- लाल रंग की ‘जय माँ’ बस, रजिस्ट्रेशन संख्या-JH01FF6818।
- फल (अनार) के कार्टून में छिपाकर रखी गई 24 पेटी बीयर।
कुल 288 केन बीयर (प्रत्येक केन 500 ML), कुल 144 लीटर।
छापामारी दल : पड़वा थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल।


