-आम्रपाली परियोजना में कार्यरत आरकेएस कंपनी के नाम पर जारी था चालान, दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर खनन विभाग को भेजा गया मामला
-सिंघम सीओ का दो टूक, कंपनियों में अवैध भंडारण और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर की जाएगी कठोर कार्रवाई…!
-गया और हंटरगंज में बालू तस्करी पर बिहार के एजेंसी की कार्रवाई बाद भी टंडवा में तस्कर हैं सक्रिय, अपनाया नया तरीका, नंबर प्लेट बदलकर बालू सप्लाई करने का आरोप….!
-बालू लोडेड ट्रेलर जप्त होने के बाद अन्य बालू कारोबारियों ने खोला मोर्चा, अधिकारी के पार्टनरशिप के नाम पर टंडवा व केरेडारी में बालू सप्लाई की आड़ में अवैध कारोबार का आरोप….!
-बालू के अन्य कारोबारियों में इस खेल का मीडिया पास खोला पोटरी- कहा एजेंसी जांच में बिहार हंटरगंज के सिंडिकेट का बेनकाब होना तय, खुलेंगे कई राज…!
-टंडवा में सक्रिय बिहार व हंटरगंज के बालू कारोबारी के मनमानी से कंपनियां भी है भारी परेशान, एजेंसी जांच में खुलासा होना तय…!
चतरा: टंडवा में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को शहीद चौक के समीप से बालू लदे एक टेलर (यूपी 63 एटी 4680) को जब्त कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आम्रपाली परियोजना में बालू की आपूर्ति के नाम पर नियमों को ताक पर रखकर ढुलाई की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वाहन चालक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। चालक द्वारा दूसरे वाहन का कांटा स्लिप और चालान प्रस्तुत किया गया। दस्तावेजों में अंतर और संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टेलर को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार कुछ देर बाद चालान की प्रति उपलब्ध कराई गई। चालान के मुताबिक, उक्त वाहन 27 नवंबर की रात 9:50 बजे डिस्पैच के लिए निकला था, जबकि चालान की वैधता 28 नवंबर की सुबह 3:53 बजे तक थी। यानी करीब छह घंटे की पर्याप्त समय-सीमा होने के बावजूद वाहन के दस्तावेजों और ढुलाई की स्थिति में गड़बड़ी कैसे हुई, इस संबंध में कोई संतोषजनक तथ्य प्रस्तुत नहीं किया गया। चालान में बालू की आपूर्ति आम्रपाली परियोजना में कार्यरत रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (आरकेएस), होन्हे के नाम पर अंकित थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए पूरे मामले को जिला खनन पदाधिकारी के पास अग्रसारित कर दिया है।
एक चालान पर कई टेलरों से ढुलाई का आरोपः
जानकारों की मानें तो बालू कारोबार से जुड़े कुछ लोग कथित तौर पर एक ही चालान की आड़ में कई टेलरों से बालू की ढुलाई कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिहार के कुछ बालू कारोबारियों की टंडवा केरेडारी क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खपाने में सक्रियता की भी चर्चा है। गौरतलब है कि पूर्व में भी आरकेएस कंपनी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध बालू भंडारण को लेकर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। उस दौरान अवैध रूप से जमा किए गए बालू को जब्त करने के साथ थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। इधर, पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कही है।
टंडवा के सिंघम सीओ और इंस्पेक्टर ने कहा चलेगा अभियान, होगी करवाईः
इस संबंध में टंडवा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं टंडवा के सिंघम सीओ ने अवैध बालू कारोबार पर सख्ती बरतने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि बालू अवैध कारोबार और भण्डारण में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


