हजारीबाग/चलकुशा।
हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र के बेडमकी गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह शंकर पंडित किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बराकर नदी के आसपास विचरण कर रहे करीब 25 जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आ गए। हाथियों ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और चलकुशा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, वन विभाग हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के झुंड को गांव और आसपास के इलाकों से जल्द सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के झुंड के करीब जाने से बचें, सतर्क रहें और हाथियों की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital



