अब तक हम कंप्यूटर या फोन पर काम करने के लिए टाइप करने पर ही निर्भर रहते थे, लेकिन गूगल ने इस आदत को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय वर्कस्पेस प्रोडक्ट्स Gmail, Docs और Keep में Gemini Audio मॉडल को शामिल करते हुए ऐसे फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अब पूरी तरह बातचीत के जरिए अपने रोजमर्रा के काम निपटा सकेंगे। खास बात यह है कि इसका प्रीव्यू पहले Google I/O इवेंट में दिखाया जा चुका था और अब यह सुविधा आधिकारिक तौर पर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गई है।
क्या है नया फीचर्स में ?
सोचिए, अगर आप कहीं बाहर हों और अपने मेल में किसी जरूरी जानकारी को ढूंढना चाहें, तो लंबे थ्रेड्स को स्क्रॉल करना कितना थकाऊ हो सकता है। इसी समस्या को हल करने के लिए Gmail Live लाया गया है, जिसमें आप सीधे सवाल पूछ सकते हैं, जैसे फ्लाइट का गेट नंबर क्या है या बच्चे के स्कूल में इस हफ्ते क्या चल रहा है, और यह फीचर तुरंत आपके इनबॉक्स को स्कैन कर जवाब दे देगा।
Gmail, Drive व Cha
वहीं, कई बार खाली दस्तावेज़ देखकर लिखना शुरू करना मुश्किल लगता है। ऐसे में Docs Live एक सोचने वाले साथी की तरह काम करता है, जो आपकी बातचीत को सुनकर विचारों को व्यवस्थित करता है और जरूरत पड़ने पर Gmail, Drive व Chat से भी जानकारी जोड़कर पहला ड्राफ्ट तैयार कर देता है।इसी तरह Keep Live भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जहां आप बोलकर अपने बिखरे विचारों को दर्ज कर सकते हैं, जिन्हें यह फीचर अपने आप व्यवस्थित लिस्ट और नोट्स में बदल देता है।
फिलहाल ये सुविधाएं Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट की जा रही हैं, जबकि Docs में यह अभी सिर्फ Pro और Ultra यूजर्स तक सीमित है। बिजनेस यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़े – सावधान! 6 महीने से राशन न लेने वालों का कार्ड 1 अक्टूबर से हो जाएगा बंद


