पलामू जिले में बालू घाटों के संचालन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के कुल 18 बालू घाटों का आगामी पांच वर्षों के लिए टेंडर किया जा रहा है। इच्छुक एजेंसियां या संबंधित पक्ष झारखंड सरकार के टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

टेंडर में शामिल होने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए न्यूनतम 12 लाख 97 हजार 262 रुपये की ऑनलाइन EMD जमा करनी होगी।
बालू घाटों का मूल्य DSR और Replenishment Study के आधार पर निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यावरणीय स्वीकृति यानी EC में तय मात्रा के अनुसार अंतिम राशि का समायोजन किया जाएगा।
पलामू राज्य के प्रमुख बालू भंडार वाले जिलों में शामिल है। जिले की सोन, कोयल और अमानत नदी में स्थित घाटों पर उच्च गुणवत्ता का बालू उपलब्ध होने की बात कही गई है। विभाग के अनुसार, पहले भी इन घाटों का संचालन किया जा चुका है और यहां से ट्रक के साथ-साथ रेलवे के जरिए राज्य और राज्य के बाहर बालू की बिक्री की गई है।

बालू को देश के दूसरे हिस्सों तक भेजने के लिए जिले में कई रैक पॉइंट भी उपलब्ध हैं। वहीं, सभी प्रस्तावित बालू घाटों के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC मिलने की जानकारी दी गई है।
टेंडर से जुड़ी तकनीकी जानकारी के लिए 94313 97221 और 7992463502 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े – JSSC-CGL विवाद में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 48 घंटे में मांगा जवाब




