वरिष्ठ पत्रकार और यूएनआई-वार्ता के बिहार एवं झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर बिनय कुमार की पत्नी प्रेमलता कुमारी (58) का गुरुवार सुबह रांची के पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।
प्रेमलता कुमारी शिक्षित और धर्मपरायण महिला थीं। उनका मायका राजधनवार, गिरिडीह, झारखंड में था, जबकि उनका ससुराल जमुई, बिहार में है।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रांची के हरमू मुक्ति धाम में किया गया। परिजनों के अनुसार, आगे के संस्कार बिनय कुमार के पैतृक स्थान जमुई, बिहार में किए जाएंगे।
प्रेमलता कुमारी अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं।
उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर है। पत्रकारों और बिनय कुमार के सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है
Breaking
- कांग्रेस में अनुशासनहीनता पर तीन साल का निष्कासन, लेकिन क्या टिकेगी सजा? योगेंद्र साव के मामले ने फिर खड़े किए सवाल
- साइबर ठगी मामले में पुलिस की पुष्टि..अभी तक 11 गिरफ्तार..8 लाख नगद बरामद
- JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: रांची में जामताड़ा मॉडल पर साइबर ठगी का खुलासा… 80 करोड़ की ठगी..आज ठगे 50 लाख..गिरफ्तार
- सुंदरपहाड़ी में भूमि मुआवजा शिविर, तेलभीटा-पहाड़पुर के रैयतों ने भरे बॉन्ड
- रांची में राहुल दुबे गैंग के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी! व्यवसायी और बेटे को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
- ब्रजमोहन राम के राज्यपाल बनने पर रांची में जश्न, अमर बाउरी ने बताया झारखंड के लिए गर्व का पल
- जामताड़ा में डॉ. इरफान अंसारी ने 60 हजार लोगों के बीच बांटे वस्त्र, 40 साल पुरानी परंपरा का किया जिक्र
- रांची जिला स्कूल में सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार, 14 अक्टूबर को राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन
- CCL में E&M विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, कई एरिया में बदली बदली गई जिम्मेदारियां
- JHARKHAND DIGITAL EXPOSE : बुंडू के बालूचोरों के सामने क्यों खामोश हो गए ज्योत्सना केरकेट्टा और आजसू के राजकिशोर ? मैनेज का खेल या माफिया की दहशत
- IIIT रांची में छात्र की मौत पर शिक्षा मंत्रालय सख्त, उच्चस्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
Tuesday, October 13


