बरहरवा बाजार से खरीदारी कर बाइक से लौट रहा था युवक, केचुआ पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से गई जान; हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप साहिबगंज जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरहरवा-फरक्का मुख्य मार्ग पर केचुआ पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। बाइक और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक…
Author: jharkhand digital
साहिबगंज के बरहेट में पशु परिवहन के दौरान नहीं मिले वैध दस्तावेज, पुलिस ने 12 बैल किए जब्त और दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; पशु क्रूरता और गोवंश संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज झारखंड के साहिबगंज जिले में कथित पशु तस्करी और गोवंशों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बरहेट थाना क्षेत्र में देर रात 12 गोवंशीय पशुओं को एक साथ रस्सी से बांधकर ले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से सभी 12 बैलों को बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले की…
डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाता जागरूकता बढ़ाने की पहल, युवाओं और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी पर विशेष जोर; ECINet ऐप के माध्यम से मिलेगी चुनाव संबंधी कई सुविधाएं मतदाता जागरूकता बढ़ाने और निर्वाचन संबंधी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आज यानी 5 नवंबर को विशेष सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटे का #DownloadECINet अभियान आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ECINet ऐप के प्रति जागरूक करना और उन्हें चुनाव से जुड़ी…
जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला निकालने के दौरान हुआ हादसा, छह महिलाएं और एक पुरुष आए मलबे की चपेट में; सीसीएल अस्पताल में तीन महिलाओं ने तोड़ा दम बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई। कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में कोयले का विशाल ढेर अचानक भरभराकर धंस गया। इसकी चपेट में आने से छह महिलाएं और एक पुरुष समेत सात लोग कोयले के मलबे में दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार शुरू हो गई।…
अहले सुबह करीब 5 बजे लगी आग, चार दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल के भंडारण पर उठे सवाल देवघर में अवैध रूप से संचालित एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में गुरुवार अहले सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर थाना क्षेत्र के देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे स्थित इस फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठने लगीं। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों में…
12 साल से ज्यादा चलेगा खनन, 19 प्रतिशत बिलो पर JMS को मिला ठेका विस्थापितों के अधिकार की आड़ में कोल डंप कमेटी और ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के जरिए वसूली की आशंका CCL और स्थानीय पुलिस की व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल कोयलांचल में कोयले का कारोबार जितना बड़ा है, उससे भी बड़ा यहां वर्चस्व और वसूली का खेल है। पिपरवार की अंडरग्राउंड (UG) माइंस में नई माइनिंग परियोजना शुरू होने की तैयारी के बीच एक बार फिर नक्सली प्रभाव, कथित टेरर फंडिंग और विस्थापितों के नाम पर अवैध वसूली की आशंकाएं चर्चा में हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा…
अमेरिका से UAE तक भारतीयों की बढ़ती मौजूदगी, विदेशों में 3.4 करोड़ से ज्यादा भारतीय मूल के लोग और प्रवासी भारतीय; बेहतर नौकरी, कमाई, शिक्षा और जीवनशैली की तलाश में देश छोड़ रहे लोग बेहतर नौकरी, ज्यादा कमाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद में भारतीयों का विदेशों की ओर रुझान लगातार चर्चा में है। कभी रोजगार और कारोबार के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों को पहली पसंद माना जाता था, लेकिन अब बड़ी संख्या में भारतीय दूसरे देशों में भी अपना भविष्य तलाश रहे हैं। कोई अमेरिका में तकनीकी क्षेत्र में करियर बना रहा है,…
अगर पड़ोसी ने आपके घर के दरवाजे, आने-जाने के रास्ते या निजी हिस्सों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरा लगाया है, तो यह निजता के अधिकार का उल्लंघन हो सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के नाम पर किसी के निजी जीवन में दखल नहीं दिया जा सकता। आजकल घरों, अपार्टमेंट और मोहल्लों में सुरक्षा के लिहाज से CCTV कैमरे लगाना आम हो गया है। चोरी, आपराधिक घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लोग अपने घरों के बाहर कैमरे लगाते हैं। लेकिन क्या कोई व्यक्ति अपने घर की सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी…
6 नवंबर को है धनतेरस, खरीदारी से पहले जान लीजिए सोने-चांदी का ताजा भाव; बाजार में लगातार बदल रही कीमतों पर ग्राहकों की नजर धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सर्राफा बाजार से अहम खबर है। बुधवार, 4 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह कारोबार की शुरुआत में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दोपहर तक बाजार में तेजी लौट आई। सुबह 10:57 बजे जारी ऑल इंडिया बुलियन के मुंबई संदर्भ खुदरा भाव के अनुसार, 24 कैरेट सोने की…
हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई में गिरोह का सक्रिय सदस्य निर्मल पंडित उर्फ सुमित गिरफ्तार, मोबाइल से पिस्टल के साथ तस्वीरें भी मिलीं; पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल किया जब्त झारखंड में संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में हजारीबाग पुलिस ने उरीमारी क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कथित योजना पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को चार जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल पंडित उर्फ सुमित के रूप में हुई…
