Author: jharkhand digital

रांची, 18 सितंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से रांची महानगर के शशांक राज को एक बार फिर भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने 18 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा की। पार्टी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि शशांक राज को युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके दोबारा मनोनयन के बाद भाजपा के युवा…

Read More

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर सितंबर महीने में परिवार और राजनीतिक हलकों में सक्रियता देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज और स्वास्थ्य जांच के लिए हैदराबाद गए थे। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, रूपी सोरेन का इलाज हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल्स में कराया गया। मुख्यमंत्री करीब छह दिनों तक हैदराबाद में रहे और इलाज के दौरान अपनी मां के साथ मौजूद रहे। रूटीन चेकअप के लिए हैदराबाद पहुंचे थे हेमंत सोरेन रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सितंबर के पहले सप्ताह में अपनी मां रूपी सोरेन के रूटीन…

Read More

रांची/बोकारो/हजारीबाग: झारखंड के बोकारो और हजारीबाग जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बोकारो में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के आदेश से 24 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि हजारीबाग में 207 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों जिलों में हुए इस प्रशासनिक बदलाव के बाद कई थाना, ओपी, पुलिस केंद्र और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। बोकारो में 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिलादेश संख्या 1393/2026 जारी कर 24 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें 14…

Read More

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र रांची ने 17 सितंबर 2026 को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। रांची और खूंटी में तत्कालीन मौसम चेतावनी के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम केंद्र रांची…

Read More

FJCCI (फेडरेशन आफॅ झारखंड चैंबर आफॅ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ) का चुनाव रविवार यानि कल मारवाड़ी भवन में होना है. तीन टीमों ने ताल ठोंकी है जिनमें तुलसी पटेल टीम, मुकेश अग्रवाल टीम और पूनम आनंद की टीम शामिल हैं. सभी टीम जोर लगा रही है कि ज्य़ादा से ज्यादा व्यवसायियों को अपने पक्ष में मतदान करा सकें. लेकिन इस बीच व्यवसायी वर्ग में मुकेश अग्रवाल के एक दावे को लेकर जबरदस्त चर्चा है. दरअसल, मुकेश अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताओं में दावा कर दिया है कि उनकी टीम भयमुक्त व्यापारिक वातावारण का निर्माण करेगी. सवाल यह खड़ा हो गया है…

Read More

रांची। सराफ परिवार के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन, रांची में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा कथा के शुभारंभ से पहले सुबह 10 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। जगन्नाथधाम के कथावाचक एवं व्यास श्री दिनेश जी…

Read More

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में हरमू रोड स्थित किशोरगंज नंबर-7 के वार्ड पार्षद कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. जीवक-ए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य और आंखों की हुई जांच शिविर के दौरान लोगों की स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच की गई। इसके अलावा रक्तचाप और मधुमेह की भी जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। आयोजकों के अनुसार, इस निःशुल्क…

Read More

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की 62वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आमसभा में 156 सदस्य शामिल हुए। इस दौरान चैंबर की वार्षिक गतिविधियों, वित्तीय रिपोर्ट और आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। वार्षिक गतिविधियों और आय-व्यय का हुआ अनुमोदन आमसभा में महासचिव रोहित अग्रवाल ने चैंबर के मौजूदा सत्र की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। वहीं कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट और आय-व्यय का ब्यौरा…

Read More

रांची। आर्य ज्ञान प्रचार समिति रांची द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन होम के तत्वावधान में डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू रोड में चल रही संगीतमय श्रीकृष्ण कथा के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा का आयोजन हुआ। कथावाचक आचार्य कुलदीप जी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके शरणागत होने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यज्ञ के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की यज्ञशाला में यज्ञ के साथ हुई। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य कुलदीप जी ने यज्ञ संपन्न कराया और यजमानों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद आर्यसमाज रांची के कोषाध्यक्ष श्री संजय पोद्दार और…

Read More

रांची/गिरिडीह। झारखंड में राधा स्वामी संगठन से जुड़ी कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गिरिडीह में वाहन, मकान और दूसरी योजनाओं में भारी छूट या सरकारी अनुदान दिलाने का भरोसा देकर लोगों से रकम लेने के आरोप में पुलिस ने संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उनकी पत्नी अनीशा सिन्हा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस की जांच संगठन से जुड़े लोगों, पैसों के लेन-देन और इसके संभावित नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक, लोगों को कथित तौर पर कम भुगतान…

Read More