Author: jharkhand digital

रांची: सेना, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) और रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से कथित ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोलकाता मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर रांची पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसे रिंग रोड स्थित एक होटल से पकड़ा गया। वह रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आरटीसी स्कूल, लवकुश टावर का रहने वाला बताया गया है। फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर युवाओं…

Read More

निखार सबलोक हत्याकांड में बंगाल कनेक्शन, दो पुलिसकर्मियों पर शिकंजे का दावा कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक सार्जेंट और सिविक वॉलंटियर से पूछताछ की सूचना, छह से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ा जमशेदपुर/कोलकाता। कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच अब झारखंड से बाहर पश्चिम बंगाल तक पहुंचती दिख रही है। 24 अगस्त को चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल परिसर में हुई हत्या के मामले में SIT लगातार नए सुरागों को जोड़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कोलकाता कनेक्शन सामने आने के बाद वहां के एक ट्रैफिक सार्जेंट और एक सिविक वॉलंटियर की…

Read More

हजारीबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार सुबह सेना के जवान धनंजय कुमार देव की मौत से इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि धनंजय कुमार देव सेना में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग कोलकाता में थी। शुक्रवार को ही उन्हें वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए रवाना होना था। इसके लिए उनका टिकट भी बना हुआ था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह धनंजय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके…

Read More

रांची : सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ से फार्मासिस्ट दीपक कुमार करीब डेढ़ महीने से लापता हैं। 35 वर्षीय दीपक कुमार 30 जुलाई को अपनी भतीजी को छोड़ने के बाद अचानक गायब हो गए थे। काफी तलाश के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में उनकी पत्नी किरण कुमारी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 10 सितंबर तक भी दीपक की बरामदगी नहीं हो सकी थी। भतीजी को छोड़ने के बाद गायब हुए दीपक परिजनों के अनुसार, 30 जुलाई को दीपक अपनी भतीजी कोचिंग के सिलसिले में बाहर गए थे। दोपहर करीब…

Read More

झारखंड में सड़क हादसों और मौतों पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई महत्वाकांक्षी सड़क सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। सड़क सुरक्षा कोष से स्वीकृत योजनाओं पर करीब 11 महीने बीत जाने के बाद भी काम आगे न बढ़ने और सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों के बावजूद इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के क्रियान्वयन में ढिलाई बरतने पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। ​झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन  ने परिवहन आयुक्त-सह-सदस्य सचिव (राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति) संजीव कुमार बेसरा को कारण बताओ…

Read More

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी सहित 9 आरोपियों के खिलाफ गुरुवार (10 सितंबर, 2026) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय किए.  इस मामले में सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत अन्य आरोपी भी शामिल हैं. कोर्ट ने IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर को लिस्ट किया. वहीं कोर्ट ने इस मामले में 7 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया.…

Read More

नई दिल्ली। Apple का आज, 9 सितंबर 2026 को होने वाला “Surprise and Shine” इवेंट इस बार कई मायनों में खास रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार्यक्रम में सामान्य बेस iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगी। इसके बजाय iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पेश किए जाने की उम्मीद है। बेस iPhone 18 की लॉन्चिंग टली Apple इस बार iPhone लॉन्च के अपने पुराने पैटर्न में बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 का स्टैंडर्ड मॉडल 2027 के वसंत तक टाला जा सकता है। इसके साथ…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से जारी POSH हैंडबुक में यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला की पहचान सामने आने के मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जब कानून यौन अपराधों की पीड़िताओं की पहचान उजागर करने से रोकता है, तो सरकारी हैंडबुक में पीड़िता का नाम कैसे प्रकाशित कर दिया गया। मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष हुई। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार खुद ऐसी हैंडबुक प्रकाशित कर रही है, जिसमें पीड़िता की पहचान सामने आ रही है। कोर्ट ने…

Read More

हजारीबाग जिले की टाटीझरिया थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी का काला कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 माइल इलाके के पास से एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन की जब सघन तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 60 कार्टूनों में रखे 90 हजार अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक सह अवैध लॉटरी तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर मामला यह है कि अवैध लाॅटरी को लेकर लगातार…

Read More

जल जीवन मिशन (जेजेएम) की हर घर नल जल योजना को लेकर झारखंड सरकार और जल शक्ति मंत्रालय के साथ जेजेएम-2.0 को लेकर एमओयू हुआ. इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को 2,500 करोड़ रुपये देने पर सहमति बनी थी. सहमति के बावजूद अब तक राज्य को चालू वित्तीय वर्ष में केवल 116 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं. जबिक, राज्य सरकार का जल जीवन मिशन के तहत केंद्र पर करीब 6,500 करोड़ रुपये बकाया है. झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित ‘विभागीय शिखर सम्मेलन…

Read More