Author: jharkhand digital

स्टील सिटी में निखार सबलोक हत्याकांड की जांच अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है, जहां हत्या की कहानी के पीछे गैंगवार, कथित कारोबारी वर्चस्व, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और मीडिया नेटवर्क की परतें तलाश रही हैं। एसआईटी ने कथित मुख्य साजिशकर्ता राघव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है—क्योंकि पुलिस की नजर उन चेहरों पर है, जो अब भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। लेकिन इसमें जो सबसे अहम कड़ी है वह यह है कि झारखंड में होने वाली बड़ी हत्याओं के पीछे उत्तर…

Read More

रांची। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में दो महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले को लेकर देशभर में पत्रकार संगठनों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को रांची के फिरायालाल चौक पर पत्रकारों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। दरअसल, 3 सितंबर को दिल्ली के साकेत इलाके में रिपोर्टिंग करने पहुंची महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेकर साकेत थाने पहुंचाया और वहां उनके साथ…

Read More

जमशेदपुर: स्टील सिटी को अपराध और अव्यवस्था से बाहर निकालने की कोशिशें एक तरफ चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ निखार सबलोक हत्याकांड ने शहर की आपराधिक दुनिया को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चांडिल के आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल के बाहर 24 अगस्त को हुई इस हत्या में जिस तरह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, उसने सिर्फ एक व्यक्ति की जान नहीं ली, बल्कि जमशेदपुर और आसपास के इलाके में पुराने आपराधिक गिरोहों की सक्रियता को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है। पुलिस ने मामले में शूटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल…

Read More

​झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस हिरासत से एक संगीन मामलों का आरोपी पंचायत मुखिया चकमा देकर फरार हो गया। घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और एक महिला को निर्वस्त्र करने जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार आरोपी विनोद साव पुलिस पदाधिकारी को धक्का देकर मौके पर पहले से तैयार बोलेरो में सवार होकर चंपत हो गया। यह सनसनीखेज वारदात गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर की है। घटना के बाद से ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्यशैली…

Read More

ओरमांझी गोला भारतमाला प्रोजेक्ट बनाने की जिम्मेदारी जिस बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड को मिली है उसपर NHAI ने 20 करोड़ की पेनाल्टी ठोंकी है. इतना ही नहीं बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड को नाॅन परफार्मर संवेदक की चिट्ठी भी जारी की गयी है लेकिन उसके बावजूद बर्बिरक प्रोजेक्ट लिमिटेड 1200 करोड़ का काम कर रहा है. संवेदक कंपनी के काम में लगातार गड़बिड़यां निकल रही हैं, कंपनी के द्वारा घटिया मेटेरियल इस्तेमाल किये जाने का आरोप भी लगा है लेकिन उसके बावजूद कंपनी के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे. सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है और शिकायतें जब…

Read More

रांची। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित बिड़ला मैदान में गुरुवार, 3 सितंबर को कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव एवं मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में रांची और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची विभिन्न टीमों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बजरंग दल…

Read More

वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर में होने वाली मंगला आरती को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। खास बात यह है कि ठाकुर बांकेबिहारी को करीब 12 लाख रुपये की विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यह विशेष पोशाक दिल्ली के एक नामचीन डिजाइनर द्वारा तैयार की गई है। पोशाक पर जरी और मोतियों की बारीक कारीगरी की गई है, जिसे कारीगरों ने हाथ से तैयार किया है। जन्माष्टमी पर ठाकुरजी के विशेष श्रृंगार के बाद भक्तों को…

Read More

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 48 घंटों के भीतर छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और गठबंधन उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों और अराजक तत्वों को एक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए तथा आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्र संयमित थे लेकिन भाजपा के द्वारा पोषित कुछ लोग लाठी डंडों से लैस होकर…

Read More

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में नशा कारोबारियों के खिलाफ गश्ती कर रही पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और पिस्तौल छीनने के गंभीर मामले में ब्राउन सुगर तस्कर मो० इमरान, मो० तबरेज, मेराज और मो० नईम समेत अज्ञात अपराधियों पर केस दर्ज किया गया है । घटना मोती मस्जिद के पास की है, जहां बुधवार की देर शाम ब्राउन सुगर तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस को घेरकर मारपीट की गई। ​नशा कारोबारी को पकड़ते ही जुटी भीड़ जानकारी के अनुसार, रांची जिला बल (टाइगर-24) के जवान आरिफ आलम और IRB-4 लातेहार के जवान स्वामीनाथ यादव हिंदपीढ़ी क्षेत्र में…

Read More

रांची। राजधानी रांची के कांके रोड इलाके में लिफ्ट से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद हुए हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। घटना के बाद सोसाइटी की लिफ्ट व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व कांके रोड के ड्रीम्ज अपार्टमेंट में तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट का दरवाजा खुलने और लिफ्ट के सही स्थान पर नहीं होने की स्थिति बनी थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने लिफ्ट में प्रवेश करने की कोशिश की और हादसे का शिकार हो…

Read More