Author: jharkhand digital

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। समारोह में विद्यालय परिवार ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, समर्पण, दूरदर्शिता और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व का उदाहरण है। इस…

Read More

रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी पूरी चुनावी टीम मैदान में उतार दी है। टीम की ओर से कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को 22 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि छह प्रत्याशियों ने नामांकन के पहले दिन ही पर्चा भर दिया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही टीम मुकेश अग्रवाल ने चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है। नामांकन के बाद टीम के प्रत्याशियों ने चैंबर के सदस्यों से समर्थन की अपील करते हुए चुनाव में जीत…

Read More

कोलकाता/बीरभूम। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी (28) की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट क्षेत्र के कुसुंबा गांव स्थित उनके आवास की दूसरी मंजिल के एक कमरे से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना…

Read More

रांची। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति के तत्वावधान में श्री राधा कृष्ण मंदिर, राजेंद्र चौक के समीप श्री राम भरत मिलाप समिति की ओर से श्री राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 4 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने बताया कि इस बार प्रतिभागियों की सुविधा और बरसात के मौसम को देखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।…

Read More

रांची, 31 अगस्त: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम आमसभा सोमवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित हुई। बैठक में रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, रामगढ़ और खूंटी समेत विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। आमसभा में संशोधित संविधान, सामाजिक आचार संहिता, सम्मेलन के आय-व्यय और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा पूर्व निर्वतमान अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा मारवाड़ी ट्रस्ट को दिए गए 25 लाख रुपये की वापसी का रहा।…

Read More

लातेहार: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की नाशपाती अब स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं रहेगी। किसानों की उपज को बड़े और संगठित बाजारों तक पहुंचाने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की पहल रंग ला रही है। इसके तहत किसानों को FPO (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से सीधे संगठित खरीदारों से जोड़ा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उचित कीमत दिलाना है। इसके लिए नाशपाती की गुणवत्ता और बाजार की मांग के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा रहा है। फल की ग्रेडिंग,…

Read More

रविवार की रात हुए बरियातू गोली कांड का फुटेज वायल होने के बाद इस बात की पुष्टि हो गयी है कि गोली चलाने वाला अपराधी लवकुश शर्मा है. लवकुश रांची के कुख्यात अपराधियों में शुमार है. उसके साथ मौजूद हाफ पैंट वाले युवक का नाम गौरव बताया जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि गोलीकांड के पीछे मामला जमीन विवाद का है. इस पूरे कांड में रवि बाड़ा का नाम भी संदिग्धों की सूची में है. रवि तेतरटोली का रहने वाला बताया जा रहा है. अस्पताल में इलाज करा रहा टोनी लोहरा मूल रुप से विवादित जमीन को मैनेज…

Read More

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर झारखंड में कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को रांची के फिरायालाल चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। पार्टी नेताओं का कहना था कि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है…

Read More

 डुमरी विधायक और JLKM प्रमुख जयराम महतो को लेकर झारखंड की सियासत और पुलिस महकमे के बीच चल रहा विवाद अब एक अहम मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार, धमकी और थाने में हंगामे के आरोपों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया था। अब सवाल यह है कि पुलिस एसोसिएशन के द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की समयसीमा पूरी हो गयी है.  इसके बाद सरकार और पुलिस प्रशासन का अगला कदम क्या होगा? मामला 21 अगस्त…

Read More

 रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहे थे। रविवार को अनगड़ा थाना क्षेत्र के पुराना पानी के समीप एक ऐसा ही सूखा पेड़ दर्दनाक हादसे का कारण बन गया। सड़क किनारे स्थित पेड़ की एक विशाल सूखी डाली अचानक चलती बाइक पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार, 30 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक रांची-मुरी मुख्य मार्ग से गुजर रहे…

Read More