Author: jharkhand digital

लातेहार: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की नाशपाती अब स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं रहेगी। किसानों की उपज को बड़े और संगठित बाजारों तक पहुंचाने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की पहल रंग ला रही है। इसके तहत किसानों को FPO (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से सीधे संगठित खरीदारों से जोड़ा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उचित कीमत दिलाना है। इसके लिए नाशपाती की गुणवत्ता और बाजार की मांग के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा रहा है। फल की ग्रेडिंग,…

Read More

रविवार की रात हुए बरियातू गोली कांड का फुटेज वायल होने के बाद इस बात की पुष्टि हो गयी है कि गोली चलाने वाला अपराधी लवकुश शर्मा है. लवकुश रांची के कुख्यात अपराधियों में शुमार है. उसके साथ मौजूद हाफ पैंट वाले युवक का नाम गौरव बताया जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि गोलीकांड के पीछे मामला जमीन विवाद का है. इस पूरे कांड में रवि बाड़ा का नाम भी संदिग्धों की सूची में है. रवि तेतरटोली का रहने वाला बताया जा रहा है. अस्पताल में इलाज करा रहा टोनी लोहरा मूल रुप से विवादित जमीन को मैनेज…

Read More

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर झारखंड में कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को रांची के फिरायालाल चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। पार्टी नेताओं का कहना था कि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है…

Read More

 डुमरी विधायक और JLKM प्रमुख जयराम महतो को लेकर झारखंड की सियासत और पुलिस महकमे के बीच चल रहा विवाद अब एक अहम मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार, धमकी और थाने में हंगामे के आरोपों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया था। अब सवाल यह है कि पुलिस एसोसिएशन के द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की समयसीमा पूरी हो गयी है.  इसके बाद सरकार और पुलिस प्रशासन का अगला कदम क्या होगा? मामला 21 अगस्त…

Read More

 रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहे थे। रविवार को अनगड़ा थाना क्षेत्र के पुराना पानी के समीप एक ऐसा ही सूखा पेड़ दर्दनाक हादसे का कारण बन गया। सड़क किनारे स्थित पेड़ की एक विशाल सूखी डाली अचानक चलती बाइक पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार, 30 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक रांची-मुरी मुख्य मार्ग से गुजर रहे…

Read More

रांची। पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रांची के तत्वावधान में आयोजित ‘प्रेस टूर टू केरलम’ के लिए झारखंड के 12 मीडियाकर्मियों का दल रविवार को केरलम राज्य के लिए रवाना हुआ। पांच दिवसीय यह प्रेस टूर 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर और प्रिंस कुमार संभाल रहे हैं। इस प्रेस टूर का उद्देश्य झारखंड के पत्रकारों को केरलम में स्थित भारत सरकार के विभिन्न संस्थानों और लोक उपक्रमों की कार्यप्रणाली से रूबरू कराना है। इसके साथ ही पत्रकारों को राज्य के उन्नत…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश शौंडिक (सुडी) समाज के तत्वावधान में रविवार, 30 अगस्त 2026 को अशोक वाटिका बैंक्वेट हॉल में महिलाओं के लिए भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरियाली, उमंग, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सावन के रंग में सज-धजकर गीत-संगीत, मनोरंजन और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसुम प्रसाद रहीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, पौष्टिक आहार और स्वच्छता…

Read More

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने रविवार को चैंबर की एफिलिएटेड बॉडी के चेयरमैन एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चैंबर चुनाव की रणनीति के साथ-साथ व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर के वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द चालू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा एवं जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में “एक कदम देश के नाम, एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वॉकथॉन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। वॉकथॉन की शुरुआत हिनू चौक से हुई। सभी सदस्य पैदल चलते हुए एयरपोर्ट पार्किंग पार्क पहुंचे। पार्क पहुंचने के बाद सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। पर्यावरण की सुरक्षा और पार्क की सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाया और उसकी देखभाल…

Read More

बलियापुर। धनबाद जिले के बलियापुर हटिया में शनिवार को एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान पर चाकू से हमला कर उसके गले को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल गुलजार को आनन-फानन में इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गुलजार…

Read More