Author: jharkhand digital

 नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी भोटे कोशी नदी की बाढ़ के बाद पांचवें दिन भी राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 734 के पार पहुंच गई है, जबकि करीब 2500 से 3000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और खोज अभियान के लिए सरकार ने 18 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। चितवन में सबसे ज्यादा मौतें सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक सबसे ज्यादा 246 शव चितवन से बरामद किए गए हैं। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 165,…

Read More

रांची में आज आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर माहौल पूरी तरह से उत्साहपूर्ण नजर आया। रैली में शामिल होने के लिए राजधानी के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मोरहाबादी मैदान की ओर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही बिरसा चौक और इसके आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बिरसा चौक से मोरहाबादी तक पैदल पहुंचे लोग रैली स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग समूह बनाकर पैदल जाते दिखाई दिए। बिरसा चौक से मोरहाबादी मैदान तक कई जगहों पर लोगों की भीड़ नजर आई। महिला,…

Read More

रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया है। झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। JPSC-JSSC Reform मंच के बैनर तले आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशव्यापी डिजिटल अभियान चलाने का ऐलान किया गया है। इस अभियान के तहत छात्र सुबह से ही #cbiforjpscjssc हैशटैग के जरिए अपनी मांगों को सोशल मीडिया पर उठाएंगे। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि भर्ती परीक्षाओं…

Read More

रांची। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची की ओर से इस वर्ष भी मेन रोड में भव्य नमो दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मेन रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद आयोजन स्थल पर दही हांडी भी टांगी गई। इसको लेकर संजय सेठ ने क्या कहा ? इस मौके पर संजय सेठ ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची के तत्वावधान में लगातार…

Read More

JSSC CGL परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले का मास्टर माइंड मिथलेश सिंह बताया जा रहा है. बिहार का रहने वाला मिथलेश दिल्ली में ICN एजेंसी के नाम से अपनी कंपनी चलाता था. इसी मिथलेश ने वेबेल एजेंसी से परीक्षा कराने से लेकर तमाम कार्यों को अपनी कंपनी ICN के नाम पर अलाट करा लिया और उसके बाद रच डाली क्वेश्चन पेपर लीक से लेकर सीट बेचने की तमाम साजिश. यह खुलासा JSSC CGL परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही CID  के समक्ष अभी तक खुलासा हुआ है. CID की टीम मिथलेश की तलाश तेज कर चुकी है. वेबेल एजेंसी ने…

Read More

रांची, 29 अगस्त 2026। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग अब पूरी होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड ने टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) के मनोहरपुर स्टेशन पर ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का ठहराव शीघ्र सुविधाजनक तिथि से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से मनोहरपुर सहित आसपास के इलाकों के यात्रियों को दक्षिण भारत और झारखंड के प्रमुख…

Read More

हथियारों से लैस लोगों के पहुंचने का आरोप, मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत; पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद मांडर/रांची। मांडर थाना क्षेत्र के मालटोटी गांव में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ मामूली विवाद कुछ घंटों बाद तनाव में बदल गया। आरोप है कि जाड़ी गांव से बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर मालटोटी पहुंचे और जमकर नारेबाजी व गाली-गलौज की। इस दौरान एक परिवार के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, मांडर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति को बिगड़ने से पहले नियंत्रित कर लिया गया।…

Read More

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2026। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों अमित रोहिदास और राजिंदर सिंह ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में भारत के लिए खेलते हुए अपने करियर के खास मुकाम हासिल किए। बेल्जियम के खिलाफ 7वें-8वें स्थान के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही अमित रोहिदास ने 250 इंटरनेशनल कैप, जबकि मिडफील्डर राजिंदर सिंह ने 50 इंटरनेशनल कैप पूरे कर लिए। अमित रोहिदास भारतीय हॉकी के अनुभवी डिफेंडरों में शामिल हैं। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से आने वाले रोहिदास ने 2013 में सुल्तान अजलान शाह कप के दौरान भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इसके…

Read More

 भारतीय महिला हॉकी टीम के एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने टीम के लिए 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन में खेले गए 5वें-6वें स्थान के मुकाबले में दुनिया की 5वें नंबर की टीम जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। यह भारतीय महिला हॉकी टीम का 1974 के बाद विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 1974 में आयोजित पहले महिला हॉकी विश्व कप में भारत चौथे स्थान पर रहा था। इसके बाद 52 साल के लंबे अंतराल के बाद…

Read More

रांची, 28 अगस्त 2026। आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची के तत्वावधान में ईस्टर्न कमांड इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल वॉलीबॉल (बालक) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शुरू हो गया है। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 अगस्त को आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 61 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मनोज झा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्रिगेडियर मनोज झा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एपीएस बशिष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीएस दीनजान को…

Read More