डुमरी विधायक जयराम महतो ने अब खुद को बागी विधायक का तमगा दे डाला है. बागी विधायक का दावा है कि बरबड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने फरजी तरीके से बोकारो के एक कालेज से ITI सर्टिफिकेट लिया है. विधायक का दावा है कि रवि कुमार के खिलाफ वह उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि जयराम महतो ने सोशल मीडिया पर आकर थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपने फेसबुक लाइव के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी रवि कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें सबसे…
Author: jharkhand digital
रांची/जमशेदपुर: टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच कर्मचारियों के वेतन खाते और वेतन पैकेज सुविधाओं के विस्तार को लेकर मंगलवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील परिसर में हुए इस समझौते का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाओं के साथ बीमा और वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराना है। MoU के तहत टाटा स्टील के स्थायी कर्मचारियों के अलावा पात्र संविदा कर्मियों को भी SBI के कॉरपोरेट सैलरी पैकेज से जोड़ने की पहल की गई है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को विभिन्न बैंकिंग और बीमा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।…
झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा आखिरी सोमवारी को ध्यान में रखते हुए बिना किसी की जानकारी सीधे देवघर पहुंची. आखिरी सोमवारी को बाबा बैजनाथ के जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में लोग देवघर पहुंचते हैं ऐसे में झारखंड पुलिस पर सुरक्षा और सुविधाओं की गंभीर जिम्मेदारी रहती है. डीजीपी ने सोमवार को देवघर में खुद मोर्चा संभाला और पूरे सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल भगवान शिव (बाबा बैद्यनाथ) का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की और राज्य की शांति, समृद्धि तथा जन-कल्याण की कामना की. मौके पर…
रांची। राजधानी रांची के पुंदाग स्थित ठकुराईन बुटीक में सावन माह के अवसर पर सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सावन की हरियाली, पारंपरिक परिधानों और गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर जमकर मस्ती की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। ठकुराईन बुटीक की संचालिका उर्मिला सिंह और मेनका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर सावन की खुशियों को साझा करना और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने…
Jharkhand Digital झारखंड में NHAI के अधिकांश प्रोजेक्ट या तो जमीन अधिग्रहण के मामले में फंस जा रहें हैं या राज्य सरकार के साथ समन्वय नहीं बन पाने के कारण सड़क NH निर्माण की प्रकिया बाधित हो जा रही है. NHAI ने इसका ऐसा समाधान सोचा है जो देशभर में झारखंड की भद्द पिटवाने वाला साबित हो सकता है. जानकारों की मानें तो NHAI जल्द ही राज्य के नेशनल हाइवे पर झारखंड की विफलताओं के पोस्टर्स लगाने की तैयारी में है. इन पोस्टर्स में NHAI की सभी परियोजनाओं का उल्लेख रहेगा साथ ही उन परियोजनाओं को किन कारणों से पूरा…
रांची, 23 अगस्त 2026। अग्रवाल सभा रांची के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर रविवार को प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत चित्रकला, सुलेख, मेहंदी, गणित दौड़ और कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें करीब 150 बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेंद्र कुमार गाड़ोदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा रांची के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी…
रांची, 23 अगस्त 2026। डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स-2026 क्लस्टर III स्टेट लेवल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ। 21 से 23 अगस्त तक चली इस खेल स्पर्धा में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के करीब 1500 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शूटिंग, कबड्डी, फुटबॉल, स्विमिंग, स्केटिंग, बिलियर्ड्स और स्नूकर समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीएवी पब्लिक…
रांची, 23 अगस्त 2026। झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जजेज कोर्स का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 22 और 23 अगस्त को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही 23 अगस्त को एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (AGM) भी संपन्न हुई। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, जजों और तकनीकी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय जजेज कोर्स का उद्देश्य जिम्नास्टिक्स की विभिन्न खेल विधाओं में निर्णयन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, तकनीकी ज्ञान को मजबूत करना और प्रतिभागियों को खेल के नवीनतम नियमों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य…
रांची। सावन माह के पवित्र अवसर पर रविवार को स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल रानीचुंआ से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रा निकाली। गंगायात्री पीयूष पाठक के नेतृत्व में निकली इस कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने रानीचुंआ से पवित्र जल उठाया और पैदल यात्रा करते हुए रांची के पहाड़ी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सरकार से स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल रानीचुंआ को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग भी उठाई। आयोजकों और श्रद्धालुओं का कहना है…
रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से रविवार, 23 अगस्त 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में “श्याम अखंड ज्योति पाठ” का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ श्री श्याम बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बाबा के दरबार को आकर्षक फूलों से सजाया गया था, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पाठ वाचक श्याम रतन श्री श्याम…
