देवघर, 22 अगस्त 2026। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 24वें दिन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही लाखों की संख्या में कांवरिए कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचते रहे और पूरे भक्तिभाव के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर के गर्भगृह के पट सुबह 4:13 बजे खुले, जिसके बाद शिवभक्तों ने जलार्पण शुरू किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे कांवरियों के उत्साह और भक्ति के आगे सुबह की थकान भी फीकी नजर आई। केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरियों से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। बीएडी…
Author: jharkhand digital
रांची, 22 अगस्त 2026। RKDF University, Ranchi के Faculty of Life Sciences एवं Department of Hotel Management के विद्यार्थियों के लिए Sudha Dairy, HEC Sector-2, धुर्वा में एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ना था। औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध की Procurement और प्रारंभिक गुणवत्ता जांच से लेकर Processing, Quality Control, Packaging, Storage, Distribution एवं Marketing तक की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझा। उन्हें बताया गया कि बड़े पैमाने पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के निर्माण में वैज्ञानिक…
रांची, 21 अगस्त। सरला बिरला विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए विद्यार्थियों के लिए “एआई युग के लिए अपनी सोच और सीखने की क्षमता का विकास” विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव एवं आईएएस अधिकारी नितिन मदन कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में कुलकर्णी ने विद्यार्थियों से तकनीक को अपनाने के साथ-साथ अपनी सीखने की क्षमता को लगातार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समय की जरूरत के अनुसार नए कौशल सीखने और…
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर जांच तेज हो गई है। मामले की जांच अब झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है। जांच के दौरान SIT ने अब आम लोगों से भी मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। CID की ओर से कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, गड़बड़ी या परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण तथ्य, दस्तावेज या अन्य जानकारी है, तो वह जांच टीम तक पहुंचा सकता…
रांची में JPSC रिफॉर्म मंच और JMM कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार की शाम जबरदस्त मारपीट हो गयी. राजधानी के ऐतिहासिक अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल हो गया. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में अनियमितताओं और हालिया अदालती फैसलों को लेकर विरोध जता रहे छात्रों और सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और मारपीट के कारण घंटों राजधानी रणभूमि में बदल गयी. रिफार्म मंच और जेएमएम कार्यकर्ताओं के बीद हुई इस मारपीट में कई लोग घाटल हो गए हैं वहीं मौके पर मौजूद…
रांची, 21 अगस्त 2026: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को अपने केंद्रीय कार्यालय में MMDR विधेयक-2026 को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने विधेयक को झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे राज्य के राजस्व, रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी। संजय सेठ ने कहा कि MMDR विधेयक-2026 राज्यों के हितों को मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विपक्ष पर विधेयक को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यों के…
रांची, 21 अगस्त 2026: रांची माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भक्ति, संगीत और सामूहिक सहभागिता से सजा विशेष कार्यक्रम ‘रास एंड रिदम-भजन जैमिंग सेशन’ का आयोजन 22 अगस्त, शनिवार को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वेंकट, रांची में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर माहेश्वरी समाज के लोगों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भजन, संगीत और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों को आध्यात्मिक आनंद के साथ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराना है। इस दौरान भक्ति संगीत को आधुनिक और सामूहिक जैमिंग के अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिभागी…
रांची, 21 अगस्त 2026: डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में शुक्रवार को स्टेट लेवल डीएवी स्पोर्ट्स-2026 (क्लस्टर-III) का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली यह खेल प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में शूटिंग, कबड्डी, फुटबॉल, स्केटिंग, स्नूकर और स्विमिंग जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के ट्रेजरार शिवेंद्र नाथ दुबे थे। विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ, डीएवी झारखंड जोन एवं क्लस्टर इंचार्ज विपिन राय ने मुख्य अतिथि के साथ स्पोर्ट्स फ्लैग फहराकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 और…
शहर के कॉलेज रोड स्थित चांदनी होटल एवं कावेरी रेस्टोरेंट में कथित देह व्यापार के संचालन का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई शहर के रिहायशी इलाके में परिषदन के सामने की गई. पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया है. मामला चतरा जिले के पाश इलाके का बताया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कार्रवाई की गई. एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनिल उरांव और महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज की संयुक्त टीम…
नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई इस मुलाकात में उद्योग और रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। संजय सेठ ने मुलाकात को आत्मीय बताते हुए कहा कि इस दौरान दोनों क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई। संजय सेठ झारखंड की रांची लोकसभा सीट से सांसद होने के साथ केंद्र सरकार में रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी उन्हें Minister of…
