रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। गुरुवार को न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत में नियुक्त कर्मियों को हटाने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार और JPSC से जवाब भी मांगा है। तीन याचिकाओं पर हुई सुनवाई सरकार के 18 अगस्त के नोटिफिकेशन के खिलाफ याचिकाएं दायर की गई थीं। दो याचिकाओं में दीपमाला एवं अन्य और सोनम कुमारी ने JPSC 11वीं…
Author: jharkhand digital
नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की वजह को लेकर फिलहाल अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तिहाड़ जेल में क्यों सजा काट रहे थे सज्जन कुमार? सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने 17…
रांची: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के बाद सफल और नियुक्त अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन यानी झारखंड मंत्रालय के आसपास एक बार फिर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर मंत्रालय के पास धरने पर बैठे हुए हैं। इसी बीच प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को मंत्रालय के पास से हटकर गोलचक्कर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार, मंत्रालय के पास प्रदर्शन के कारण सरकारी कामकाज और आवागमन प्रभावित होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से प्रशासन प्रदर्शनकारियों…
रांची, 19 अगस्त 2026। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की 13वीं बैठक बुधवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान सत्र की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी वार्षिक आमसभा एवं चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने घोषणा की कि झारखंड चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर 2026 को चैंबर भवन में आयोजित होगी। वहीं, सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में कराया…
बोकारो में 2nd NTPC National Ranking Archery Tournament का उद्घाटन, खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने का संदेश बोकारो, 19 अगस्त। झारखंड को देश में तीरंदाजी की प्रमुख नर्सरी के रूप में पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राज्य की प्रतिभाओं में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। जरूरत है कि इन खिलाड़ियों को समय पर उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। राज्यपाल बुधवार को बोकारो के मोहन कुमार मंगलमय स्टेडियम में आयोजित ‘2nd NTPC National Ranking…
रांची, 19 अगस्त 2026: झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में झारखंड से जुड़े सम-सामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक की जानकारी पार्टी और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बैठक में राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन और केंद्र सरकार…
रांची, 19 अगस्त 2026: श्री राम लला पूजा समिति, रांची की ओर से बुधवार को रांची जिला स्कूल प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा आयोजन के लिए विधि-विधान से खूंटी पूजन संपन्न किया गया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें समिति के संरक्षक चंद्रदेव प्रसाद सिंह, अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल अजमानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि समिति पिछले दो वर्षों से भव्य तरीके से श्री दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष पूजा समिति के तीसरे वर्ष के अवसर पर रांची…
बोले—भाजपा संगठन को और मजबूत बनाना प्राथमिकता, युवाओं के न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी रांची, 19 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा राष्ट्रीय दायित्व मिलने के बाद बुधवार को पहली बार रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के…
झारखंड में लगातार हो रही बारिश से जमशेदपुर और रांची समेत कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जमशेदपुर में बारिश के कारण बागबेड़ा, मानगो, भुइयांडीह और शास्त्रीनगर के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बीच कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों में भी चिंता का माहौल है। वहीं, चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद 13 फाटक खोल दिए गए हैं। फाटक…
रांची: JSSC-CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी लगातार सरकार से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने और उनका पक्ष सुनने की मांग कर रहे हैं। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना उनका पक्ष सुने ही परीक्षा और नियुक्ति को लेकर इतना बड़ा फैसला लिया गया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे धरना खत्म नहीं करेंगे। अभ्यर्थियों में सरकार के फैसले को लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि कई लोगों ने दूसरी…
