Author: jharkhand digital

रांची: झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें अपनी टीम में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद डॉ. प्रदीप वर्मा ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाने का…

Read More

रांची: JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच अब उन अभ्यर्थियों तक पहुंच गई है, जिन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की थी। मामले में गिरफ्तार उमाकांत उरांव, मनोज कुमार और रोशन केरकेट्टा को सीआईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसी अब इनसे परीक्षा में कथित सेटिंग और पूरे नेटवर्क से जुड़े सवालों के जवाब तलाश रही है। सीआईडी के मुताबिक, तीनों पर आरोप है कि उन्होंने अनुचित तरीके से परीक्षा में सफलता हासिल की। जांच में OMR शीट में कथित हेरफेर का मामला भी सामने आया है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए…

Read More

रांची: JSSC-CGL और TDPL से जुड़ी परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं रद्द करना छात्रों के लंबे संघर्ष का परिणाम है, इसे सरकार अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश न करे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर छात्र सड़क पर नहीं उतरते, भूख हड़ताल नहीं करते और आंदोलन के दौरान लाठियां नहीं खाते, तो सरकार यह कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षाएं रद्द कर देना पूरे मामले का समाधान नहीं है। छात्रों की सबसे बड़ी मांग JPSC और…

Read More

रांची: प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर रद्द की गई भर्ती परीक्षाओं की सूची सार्वजनिक की है। सूची में JPSC और JSSC से जुड़ी कई परीक्षाएं शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 6 परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। इन परीक्षाओं से जुड़ी एजेंसियों की विश्वसनीयता और भूमिका की जांच CID को सौंपी गई है। वहीं, 17 पुरानी परीक्षाओं…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में करीब रात 1:45 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे और आग लगने के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इमारत के कई हिस्सों में धुआं भर गया। कमरों में फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका…

Read More

रांची: केंद्र के खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड में सियासी हलचल तेज होने लगी है। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस मुद्दे को लेकर संगठन स्तर पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 20 अगस्त को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में केंद्रीय समिति की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में विधेयक के खिलाफ आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। JMM की इस बैठक में सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि संगठन के जिलास्तर के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव और संयोजक के साथ-साथ महानगर अध्यक्ष…

Read More

रांची: झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े नए कानून को लेकर सियासी विरोध तेज हो गया है। केंद्र सरकार के खनिज खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ सोमवार को रांची में वाम दलों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान “काला कानून वापस लो” और…

Read More

राजधानी रांची में मंगलवार देर शाम JSSC-CGL में सफल अभ्यर्थियों ने झारखंड मंत्रालय से लेकर बिरसा चौक तक शांतिपूर्ण फ्लैशलाइट मार्च निकाला। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हाथों में मोबाइल की टॉर्च जलाकर सड़क पर उतरे और सरकार के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और TDPL द्वारा संचालित अन्य परीक्षाओं के परिणामों को भी अमान्य घोषित किए जाने की घोषणा के बाद सफल अभ्यर्थियों में आक्रोश है। फैसला सामने आने के बाद से ही ये अभ्यर्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कल देर शाम से…

Read More

रांची: राजधानी रांची में सोमवार से हो रही बारिश ने डोरंडा के भूसुर पुल की पुरानी समस्या को फिर सामने ला दिया है। बारिश का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी बढ़ने के साथ ही पुल से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा भी बढ़ गया। वार्ड-49 के डोरंडा मनीटोला में स्थित भूसुर पुल स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह इलाका कई प्रमुख रास्तों को जोड़ता है और एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में…

Read More

रांची: फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम कर रहे अवेटा आईवीएफ ने मंगलवार को अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाई। रांची स्थित अवेटा आईवीएफ सेंटर में आयोजित समारोह में डॉक्टरों, चिकित्सा विशेषज्ञों, कर्मचारियों, सहयोगियों, मरीजों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। समारोह में अवेटा आईवीएफ से इलाज करा चुके कई परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचे। बच्चों के साथ पहुंचे इन परिवारों ने संस्था के साथ अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए। उनकी मौजूदगी समारोह का खास आकर्षण रही। अवेटा आईवीएफ के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में संस्थान ने 10…

Read More