रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर अब राज्य के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार रात से कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो मंगलवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा चिंता चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ को लेकर है। इन तीनों जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक बारिश की आशंका जताई है। इसके…
Author: jharkhand digital
चतरा: JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच के बीच चतरा जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। पत्थलगड्डा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई CID के निर्देश पर की गई है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उनसे परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था। इसके बाद मामले की जांच कर रही एजेंसियों की…
रांची/गिरिडीह: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सीआईडी की जांच के बीच अब गिरिडीह पुलिस भी मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। सोमवार-मंगलवार की देर रात गिरिडीह पुलिस की विशेष टीम परीक्षा एजेंसी TDPL के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी के घर पहुंची और उनके भाई अक्षय तिवारी तथा पत्नी को पूछताछ के लिए गिरिडीह लेकर आई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में अभय…
बोकारो। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं की स्थिति, ऋण वितरण और विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि ऋण, शिक्षा ऋण, स्वयं सहायता समूहों (SHG) को वित्तीय सहायता, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME) और किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई। छोटे कारोबारियों तक पहुंचे बैंकिंग सुविधा उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों…
रांची: JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में CGL पास अभ्यर्थी झारखंड मंत्रालय यानी प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुटे। कल तक इसी भवन में सरकारी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे कई चयनित अभ्यर्थी आज सड़क पर खड़े होकर सरकार के फैसले का विरोध करते नजर आए। प्रोजेक्ट भवन का गेट बंद होने के बाद बाहर जुटे अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि उन्होंने लंबी चयन प्रक्रिया और कड़ी मेहनत के बाद JSSC-CGL परीक्षा पास की थी। नियुक्ति मिलने…
रांची: रांची सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य आंदोलनकारियों का अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक जयराम महतो भी मौजूद रहे। लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान सरकार की ओर से बातचीत और मांगों पर कार्रवाई के बाद अनशन समाप्त कराया गया। सरकार के फैसले को आंदोलनकारियों ने बताया बड़ी जीत…
रांची: JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाद इसी परीक्षा के जरिए चयनित होकर सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। सोमवार देर रात बड़ी संख्या में चयनित कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन के बाहर पहुंच गए और अपनी नौकरी बचाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक तरफ JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों में सरकार के फैसले के बाद संतोष है, तो दूसरी तरफ JSSC-CGL के जरिए चयनित…
रांची। JSSC-CGL परीक्षा को रद्द किए जाने के फैसले के विरोध में परीक्षा पास कर विभिन्न विभागों में नियुक्त होकर करीब सात महीने से सेवाएं दे रहे सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों ने सोमवार को रांची में प्रदर्शन किया। करीब 2,000 चयनित कर्मियों ने प्रोजेक्ट भवन के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक रूप से परीक्षा रद्द करने का विरोध किया और अपने भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे चयनित कर्मियों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा पास की, लंबी कानूनी प्रक्रिया और संघर्ष के बाद 30 दिसंबर 2025 को नियुक्ति प्राप्त की और तब…
रांची। झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र आंदोलन, परीक्षा सुधार और कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद JPSC और JSSC के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं की नियुक्तियां हुई हैं। कई परीक्षाओं में विवाद सामने आए, जांच हुई और उसके परिणाम भी सामने आए हैं। अब पुराने मामलों की भी व्यापक समीक्षा की जाएगी। छात्रों के आंदोलन और मांगों पर मुख्यमंत्री की बात मुख्यमंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में…
रांची, 17 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र, रांची के तत्वावधान में ‘शतायु संघ और महिला सहभागिता’ पुस्तक पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला सहभागिता, भारतीय परिवार व्यवस्था, सामाजिक संस्कार, राष्ट्र निर्माण और बदलती सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता इंदुलकर, झारखंड प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, उत्तर पूर्व क्षेत्र के संपर्क प्रमुख अनिल…
