Author: jharkhand digital

रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य की मौजूदा स्थिति और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों से राज्यपाल को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान JPSC-JSSC छात्र आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि बड़ी संख्या में छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। नेताओं के मुताबिक, आंदोलन में शामिल कुछ छात्र आमरण अनशन पर हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में…

Read More

रांची, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में बदलाव करते हुए झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा सदस्य के रूप में झारखंड से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। डॉ. वर्मा झारखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। संगठन पर्व के दौरान उन्हें प्रदेश चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। इस…

Read More

रांची, 17 अगस्त 2026: रांची में भक्ति, संगीत और सामूहिक सहभागिता से सजी एक खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में ‘रास एंड रिदम – भजन जैमिंग सेशन’ का आयोजन 22 अगस्त को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वेंकट में किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर भक्ति और संगीत के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है। कार्यक्रम में केवल भजनों की प्रस्तुति ही नहीं होगी, बल्कि प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से भजन गायन और जैमिंग में…

Read More

एनटीपीसी (NTPC) बादम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों और परियोजना अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। ग्राम बादम पहुंचे खनन अधिकारियों के वाहन को ग्रामीणों ने रोककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवानों और अधिकारियों से ग्रामीणों ने हस्तक्षेप न करने की अपील की। संवैधानिक अधिकारों का हवाला और ग्रामीणों का रुख ​ग्रामीणों ने सीआईएसएफ के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई सुरक्षा बलों से नहीं, बल्कि कंपनी की कार्यप्रणाली से है। ग्रामीणों का कहना था कि सीआईएसएफ जवानों को कंपनी के गैर-संवैधानिक…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. नीलिमा केरकेट्टा की ओर से करीब दो साल पहले राज्य सरकार को भेजे गए एक पत्र को लेकर अब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने सरकार से जवाब मांगा है। सेठ ने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष ने आयोग की कार्यप्रणाली में आ रही कई समस्याओं और नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था। ऐसे में सवाल है कि उस पत्र के बाद सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए। संजय सेठ ने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष का पत्र…

Read More

रांची, 17 अगस्त। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर राजधानी रांची में लगातार दूसरे वर्ष ‘भोले की दौड़’ (डाक बम) का आयोजन किया गया। श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में कमांडो डिफेंस एकेडमी, मोरहाबादी के युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव स्वर्णरेखा तट से हुई। यहां सभी प्रतिभागियों की आरती के बाद उन्हें जल के साथ रवाना किया गया। शिवभक्त दौड़ते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक (PA) रहे बीएन राम को गिरफ्तार किया है। उस पर अभ्यर्थियों से JPSC साक्षात्कार में अंक बढ़वाने और चयन में मदद का भरोसा देकर करीब 40 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। इंटरव्यू में नंबर बढ़वाने का दिया गया भरोसा जांच के अनुसार, बीएन राम पर आरोप है कि उसने कुछ अभ्यर्थियों से पैसे की मांग की और उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि साक्षात्कार में उनके अंक…

Read More

रांची। झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र 22वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं। अमर बाउरी ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में झारखंड नहीं आए, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र जरूर लिखा है। उन्होंने राहुल गांधी के पत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और आरएसएस…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई टीम का ऐलान किया है। संगठन के विस्तार में कई राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसी क्रम में झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। प्रदीप वर्मा इससे पहले झारखंड भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राष्ट्रीय संगठन में नई भूमिका मिलने के बाद अब उनकी जिम्मेदारी का दायरा झारखंड से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर का हो गया है। संगठन और चुनावी प्रबंधन का रहा है अनुभव प्रदीप वर्मा भाजपा…

Read More

रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच JSSC-CGL परीक्षा मामले में CID की कार्रवाई तेज हो गई है। जांच एजेंसी ने एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और संभावित साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने नामकुम स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के मुख्य कार्यालय में पहुंचकर जांच की। इसके अलावा JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता के ठिकाने पर भी छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, सुधीर गुप्ता से पूछताछ भी की जा रही है। परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों…

Read More