रांची। झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र 22वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं।
अमर बाउरी ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में झारखंड नहीं आए, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र जरूर लिखा है। उन्होंने राहुल गांधी के पत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और आरएसएस पर लगाए गए आरोपों पर भी सवाल उठाया।
भाजपा नेता ने दावा किया कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कांग्रेस के हाथों में रही है। उन्होंने कांग्रेस पर देश के आत्मविश्वास को कमजोर करने और इतिहास को बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
‘देश आगे बढ़ रहा, कांग्रेस को पसंद नहीं’
अमर बाउरी ने कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है और यह प्रगति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने राहुल गांधी के पत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस से जवाब मांगने की बात कही।
छात्र आंदोलन पर सरकार के रुख पर भी सवाल
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि झारखंड में छात्र लगातार 22 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद छात्र अब भी सरकार से बातचीत और अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब यह देखना होगा कि सरकार छात्रों के प्रति कितनी गंभीरता दिखाती है और उनके आंदोलन को समाप्त कराने के लिए क्या पहल करती है। उन्होंने कहा कि छात्र और पूरा राज्य सरकार की ओर से ठोस पहल का इंतजार कर रहा है।
इसे भी पढ़े – भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में झारखंड को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय सचिव


