रांची: धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सेक्टर-2 की छात्रा सिद्धि सिंह इन दिनों अपने स्कूल में नामांकन के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रही है। छात्रा का आरोप है कि उसके पिता द्वारा स्कूल की बढ़ी हुई फीस और सिलेबस को लेकर आपत्ति जताने और इसकी शिकायत रांची के उपायुक्त एवं स्कूल प्रबंधन से करने के बाद स्कूल ने उसका नामांकन नहीं लिया। छात्रा के मुताबिक, इस वजह से पिछले करीब चार महीने से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सिद्धि सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपनी परेशानी बताई है। वीडियो में वह कहती है कि उसका कसूर सिर्फ…
Author: jharkhand digital
रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित फर्जीवाड़े की जांच कर रही सीआईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने टेक्नोक्रेट्स डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के मार्केटिंग मैनेजर रहे अभय तिवारी की पत्नी और उसके सगे भाई को गिरफ्तार किया है। अभय तिवारी को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सीआईडी की जांच में दोनों पर जेपीएससी और झारखंड एसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित तरीके से सफलता हासिल करने का आरोप सामने आया है। जांच एजेंसी अब इस पूरे मामले में परीक्षा फर्जीवाड़े के नेटवर्क और इससे जुड़े…
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मृत दर्शाने वाली कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया सामग्री के खिलाफ भाजपा ने रांची साइबर क्राइम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष साइबर जांच कराने और दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि ऋषिकेश चौहान नामक Instagram अकाउंट से ऐसी तस्वीर या सामग्री साझा की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ी हुई दिखाई गई है। इसके साथ अंतिम संस्कार से जुड़ी शब्दावली का इस्तेमाल किए जाने का भी…
रांची: झारखंड रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (Jharkhand Real Estate Regulatory Authority) की ओर से रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार 23 अगस्त 2026, रविवार को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। सेमिनार का मुख्य विषय “रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के विभिन्न प्रावधानों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर जागरूकता एवं संवाद” रखा गया है। रेरा कानून के प्रावधानों पर होगी चर्चा सेमिनार का उद्देश्य रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना है। इसके…
धनबाद: धनबाद में लेवी और रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचे अपराधियों और पुलिस के बीच देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मुठभेड़ में दो अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में चल रहा है। वहीं, एक अन्य अपराधी मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार मंगलवार को SNMMCH अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती दोनों घायल अपराधियों से पूछताछ…
रांची: सोमवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राजधानी की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्वर्णरेखा नदी भी इस समय उफान पर है। नदी का पानी चुटिया-नामकुम के बीच बने पुल के काफी करीब पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे अब करीब एक फीट ही जगह बची है। पानी बढ़ने के साथ ही जर्जर हो चुके इस पुल को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस साल पहली बार…
रांची: JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के बावजूद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा और पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलेगा, बल्कि कथित गड़बड़ी के पीछे जिम्मेदार लोगों और पूरे नेटवर्क की पहचान के लिए स्वतंत्र जांच जरूरी है। बीजेपी ने दावा किया कि JSSC CGL मामले में कई गंभीर सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। पार्टी नेताओं का कहना है…
रांची: ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर झारखंड पुलिस ने अभी से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाने का निर्देश दिया है। रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी/एसपी के साथ-साथ रेल पुलिस के अधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक, इस साल ईद-मिलाद-उन-नबी 26 अगस्त को मनाए जाने की संभावना है। हालांकि चांद के दीदार के आधार पर तारीख में बदलाव हो सकता है। पर्व के दौरान मिलाद, फातिहा, नात-ए-पाक…
गुमला: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गुमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (JJMP) के 5 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा को उसके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है, जिसमें AK-56 और SLR जैसी राइफलें शामिल हैं। जंगल में चल रहा था मूवमेंट, पुलिस ने घेरकर दबोचा पुलिस के मुताबिक, एसपी हरीश बिन जमां को सूचना मिली थी कि रामदेव लोहरा अपने दस्ते के साथ इलाके में सक्रिय है। बताया गया कि संगठन को फिर से खड़ा करने…
रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। करमटोली तालाब पूरी तरह भरने के बाद ओवरफ्लो हो गया है और इसका पानी अब सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करमटोली तालाब का हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया गया है। तालाब को खूबसूरत बनाने और सुविधाएं बढ़ाने पर बड़ी रकम खर्च की गई, लेकिन बारिश के दौरान ओवरफ्लो पानी की निकासी की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। बारिश…
