Author: jharkhand digital

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के चुनार इलाके में बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचने के बाद आवागमन मुश्किल हो गया है। इस बीच बाइक को पानी से निकालने का एक अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी अपनी बाइक को एक ठेले पर लादकर पानी भरे रास्ते से गुजरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पानी अधिक होने के कारण बाइक चलाकर निकलना जोखिम भरा था। ऐसे में स्थानीय ठेला चालकों की मदद से बाइक को ठेले पर रखकर दूसरी ओर ले जाया गया। दरअसल, चुनार-जमुई मार्ग…

Read More

हैदराबाद। सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो देखकर नकली नोट तैयार करने का कथित तरीका सीखना तीन युवकों को भारी पड़ गया। हैदराबाद पुलिस ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक Zomato डिलीवरी बॉय और एक Rapido ड्राइवर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद वीडियो के जरिए नकली नोट तैयार करने का तरीका सीखा। इसके बाद उन्होंने प्रिंटर और अन्य सामान की मदद से घर पर ही नकली नोट तैयार करना शुरू कर दिया। तैयार किए गए नोटों…

Read More

रांची। राजधानी रांची में वाहन चालकों को एक बार फिर ईंधन की कीमतों का झटका लगा है। गुरुवार, 3 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू हो गई है। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार के अनुसार, तेल कंपनियों की ओर से नई दरें पेट्रोल पंपों को भेज दी गई हैं और इसी के आधार पर राज्य में ईंधन की बिक्री की जा रही है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर रांची समेत झारखंड के वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। खासकर रोजाना बाइक, कार, ऑटो…

Read More

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने बुधवार को कचहरी स्थित गोपाल कॉम्प्लेक्स में अपना चुनाव कार्यालय शुरू किया। कार्यालय का उद्घाटन प्रेमसंस मोटर्स के सीएमडी पुनीत पोद्दार ने किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद टीम के सदस्यों ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान चैंबर के सदस्यों से मोबाइल फोन समेत विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर टीम के पक्ष में समर्थन मांगा गया। टीम ने अधिक से अधिक व्यापारियों और चैंबर सदस्यों तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुलसी पटेल ने…

Read More

रांची, 2 सितंबर: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची के प्लेसमेंट विभाग की ओर से वर्ष 2027 में स्नातक होने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्लेसमेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए तैयार करना और उन्हें कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली, आवश्यक कौशल तथा कंपनियों की अपेक्षाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बीटेक की विभिन्न शाखाओं के अलावा एमसीए, एमबीए, एम.कॉम., बीबीए, बी.कॉम., बीबीए-एसबीपीएम, बीसीए, डिप्लोमा, बीए एवं एमए अंग्रेजी तथा बीए एवं एमए अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ओरिएंटेशन के दौरान विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया, कंपनियों की…

Read More

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर झारखंड के भ्रष्टाचारी हावी हो गये हैं. NHAI झारखंड के पदाधिकारियों का गोरखधंधा देखिए कि बदहाल , घटिया सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार को 270 करोड़ का भुगतान कर डालते हैं. मामला भारतमाला प्रोजेक्ट का है जिसपर गड्ढों और घटिया निर्माण की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही. भारतमाला परियोजना के पैकेज-2 (ओरमांझी-गोला सड़क) निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्थानीय लोग आक्रोशित हैं लेकिन उनकी फरियाद को जिला प्रशासन और NHAI के पदाधिकारी दबाकर…

Read More

पटना: बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद माहौल गमगीन है। घटना की जानकारी लेने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह भी इस दौरान भावुक हो गए। परिवारों का दर्द देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बेढ़ना गांव में पहुंचने के बाद अनंत सिंह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे अपने परिजनों को खोने के गम में रोते नजर आए। परिवारों की स्थिति देखकर विधायक खुद भी भावनाओं पर काबू नहीं…

Read More

रांची, 1 सितंबर। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। इस बार चुनाव में चैंबर के इतिहास में अब तक के सबसे अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं। चुनाव समिति के अनुसार कुल 86 नामांकन दाखिल किए गए, जिसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि प्राप्त कुल नामांकन में 77 आवेदन कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए थे, जबकि 9 नामांकन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए हैं। मंगलवार…

Read More

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब जलाशयों और निचले इलाकों पर भी दिखाई देने लगा है। भारी बारिश के कारण कांके डैम का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया, जिसके बाद डैम का फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। फाटक खोले जाने के बाद डैम के आसपास और पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पिछले कुछ दिनों से रांची में मौसम का मिजाज बदला हुआ…

Read More

रांची। कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता समिति की ओर से आगामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर 1 सितंबर को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रतियोगिता का पोस्टर भी विमोचन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता पूरे प्रांत के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल होने जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 8 टीमों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण करा…

Read More